फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जगजीत सिंह को पहली बार स्टेज पर देख हंस पड़े थे लोग, और फिर गाना सुनकर...

Sat, 10 Oct 2020 11:28 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 10 Oct 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
When Jagjit Singh Failed as Classical Singer By All India Radio Jalandhar Station
जगजीत सिंह - फोटो : फाइल फोटो

गजल गायक जगजीत सिंह का निधन 10 अक्तूबर 2011 को हुआ था। आज उनकी नौवीं पुण्यतिथि है। उनके चाहने वालों के बीच वो आज भी जिंदा हैं, अपनी गजलों के रूप में। उनकी रूमानी आवाज के आज भी लाखों दीवाने हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें बी ग्रेड के सिंगर का दर्जा दिया गया। जब वो पहली बार प्रस्तुति देने के लिए जाने वाले थे तो लोग हंस पड़े। यहां तक कि कॉलेज हॉस्टल में उनके आसपास भी रहना कोई पसंद नहीं किया करता था।

When Jagjit Singh Failed as Classical Singer By All India Radio Jalandhar Station
चित्रा सिंह के साथ जगजीत सिंह - फोटो : चित्रा सिंह

बात जगजीत सिंह के कॉलेज के दिनों की है। जब वो जालंधर के डीएवी कॉलेज में पढ़ा करते थे। जगजीत सिंह यहां हॉस्टल में रहते थे। वो सुबह पांच बजे उठकर दो घंटे रियाज करते थे। जिसकी वजह से हॉस्टल में रहने वाले बाकी लड़के उनके आसपास के कमरों में रहना पसंद नहीं करते थे। उन्हीं दिनों ऑल इंडिया रेडियो के जालंधर स्टेशन ने उन्हें उपशास्त्रीय गायन की शैली में फेल कर दिया गया था। शास्त्रीय शैली में उन्हें बी ग्रेड के गायक का दर्जा दिया गया।

When Jagjit Singh Failed as Classical Singer By All India Radio Jalandhar Station
जगजीत सिंह - फोटो : पीटीआई, फाइल

एक बार मशहूर फिल्म निर्देशक सुभाष घई और जगजीत सिंह अपने अपने विश्वविद्यालयों की तरफ से एक अंतर राज्यीय महाविद्यालय युवा उत्सव में भाग लेने बंगलूरू गए थे। यहां पर रात 11 बजे जगजीत का नंबर आया। माइक पर जब उद्घोषक ने घोषणा की कि पंजाब यूनिवर्सिटी का विद्यार्थी शास्त्रीय संगीत गाएगा तो वहां मौजूद लोग जोर से हंस पड़े। उनकी नजर में पंजाब तो भांगड़ा के लिए जाना जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Jagjit Singh Failed as Classical Singer By All India Radio Jalandhar Station
लता मंगेशकर, जगजीत सिंह - फोटो : फाइल फोटो

जैसे ही जगजीत स्टेज पर आए लोग सीटी बजाने लगे। नजारा देखकर तो ऐसा लग रहा था कि वो बुरी तरह से फ्लॉप होने वाले हैं। उन्होंने बहरा कर देने वाले शोर के बीच आंख बंद कर आलाप लेना शुरू किया। तीस सेकेंड के बाद वो गाने लगे। धीरे-धीरे जैसे जादू हुआ। वहां मौजूद श्रोता शास्त्रीय संगीत को अच्छी तरह से समझते थे। जल्द ही वो तालियां बजाने लगे। पहले थम-थम कर और बाद में हर पांच मिनट पर पूरे जोश के साथ।

विज्ञापन
When Jagjit Singh Failed as Classical Singer By All India Radio Jalandhar Station
सुभाष घई - फोटो : instagram/subhashghai1

जब उन्होंने गाना खत्म किया तो इतनी जोर से तालियां बजीं कि वहां मौजूद सुभाष घई की आंखों में आंसू आ गए। जगजीत सिंह को यहां पहला पुरस्कार भी मिला। ये किस्सा सुभाष घई ने खुद सुनाया। जब जगजीत सिंह के ऊपर एक किताब लिखी जा रही थी उसी दौरान।

पढ़ें: मखमली आवाज के जादूगर थे जगजीत सिंह, एक बार लता मंगेशकर भी टिकट लेकर पहुंची थीं सुनने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed