फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jagjit Singh Death Anniversary: मखमली आवाज के जादूगर थे जगजीत सिंह, लता मंगेशकर ने भी टिकट लेकर सुना था लाइव कॉन्सर्ट

Sat, 10 Oct 2020 10:24 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 10 Oct 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
Jagjit Singh Death Anniversary When Lata Mangeshkar Buy Ticket To Listen His Live Ghazal
लता मंगेशकर, जगजीत सिंह - फोटो : फाइल फोटो

अपनी आवाज से फिजा में जादू बिखेर देने वाले गायक जगजीत सिंह की आज (10 अक्तूबर) पुण्यतिथि है। जगजीत सिंह भले ही आज हमारे बीच इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी गजलों के रूप में वो हमेशा हमारे बीच मौजूद रहेंगे। जगजीत सिंह की मखमली आवाज के मुरीद यूं तो कई लोग थे। लेकिन एक शख्सियत ऐसी भी थीं जो खुद स्वर कोकिला होने के बाद भी जगजीत सिंह की आवाज की मुरीद थीं। ये शख्सियत हैं लता मंगेशकर। यहां तक कि लता मंगेशकर ने जगजीत सिंह की लाइव आवाज सुनने के लिए टिकिट तक खरीदा था।

Jagjit Singh Death Anniversary When Lata Mangeshkar Buy Ticket To Listen His Live Ghazal
चित्रा सिंह के साथ जगजीत सिंह - फोटो : चित्रा सिंह

इस बारे में खुद लता मंगेशकर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें जगजीत सिंह की आवाज बेहद पसंद थी। जिसे सुनने के लिए वो उनके लाइव कॉन्सर्ट्स में भी जाया करती थीं। लता मंगेशकर कहती हैं, "मुझे उनकी बहुत सी गजल पसंद हैं लेकिन सबसे ज्यादा पसंद उनकी पहली गजल, 'सरकती जाए है रुख से नकाब आहिस्ता आहिस्ता' है। जब भी मुझे गजल सुनने का मन होता है तो मैं उनकी यही गजल सुनती हूं।"

Jagjit Singh Death Anniversary When Lata Mangeshkar Buy Ticket To Listen His Live Ghazal
लता मंगेशकर - फोटो : twitter@mangeshkarlata

लता ने अपनी बात को पूरा करते हुए बताया था कि किस तरह से एक बार वो जगजीत सिंह के लाइव कॉन्सर्ट में टिकट लेकर गई थीं। लता ने बताया था, 'कई बार मैंने जगजीत सिंह जी के शो सुने हैं। एक बार मुझे पता चला कि जगजीत सिंह जी का शो है, तो मैंने तुरंत टिकट खरीदा और उन्हें सुना, वो बहुत ही अच्छा गाते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Jagjit Singh Death Anniversary When Lata Mangeshkar Buy Ticket To Listen His Live Ghazal
लता मंगेशकर - फोटो : Twitter: @iSachinSrivstva

जगजीत सिंह की गायिकी के बारे में बात करते हुए लता मंगेशकर ने बताया था, 'जगजीत सिंह ने जो गजल गाई हैं वो लोगों को हमेशा याद रहेंगी। नए गायकों में तो गजल गायकी का कोई ठिकाना ही नहीं है। जगजीत सिंह जी के साथ उनका स्टाइल, उनका गायन, गजलें सब चला गया।'

विज्ञापन
Jagjit Singh Death Anniversary When Lata Mangeshkar Buy Ticket To Listen His Live Ghazal
जगजीत सिंह - फोटो : फाइल फोटो

बता दें कि जगजीत सिंह को साल 2011 में सितंबर महीने में ब्रेन हेमरेज हुआ था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां कई दिनों चले इलाज के बाद 10 अक्तूबर 2011 को उन्होंने दम तोड़ दिया था। आज भी जगजीत सिंह को चाहने वालों की कमी नहीं है।

पढ़ें: वरिष्ठ बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत में नहीं हुआ सुधार, ITU में किया गया भर्ती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed