{"_id":"616ea9a9af0c5008687c82d1","slug":"shilpa-shetty-and-raj-kundra-file-rs-50-crore-defamation-case-against-actress-sherlyn-chopra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुसीबत में शर्लिन चोपड़ा: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने ठोका मानहानि का केस, मांगा 50 करोड़ रुपये का हर्जाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुसीबत में शर्लिन चोपड़ा: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने ठोका मानहानि का केस, मांगा 50 करोड़ रुपये का हर्जाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा को मानहानि का नोटिस भेजा है। साथ ही इस कपल ने एक्ट्रेस से 50 करोड़ का हर्जाना भी मांगा है। शिल्पा और राज ने यह एक्शन कई बार चेतावनी देने के बाद लिया है। इससे पहले शिल्पा और राज के वकील ने कहा था, 'शर्लिन चोपड़ा जो भी मीडिया में जो भी बयान दे रही हैं, वह कानूनी दायरे में होना चाहिए। मेरे मुवक्किल के खिलाफ प्रेस वार्ता करना, उन्हें बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है। शर्लिन चोपड़ा द्वारा कही गई बात का कोर्ट में उनके खिलाफ उपयोग किया जाएगा।
राज और शिल्पा के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत
शर्लिन चोपड़ा ने राज और शिल्पा के खिलाफ 14 अक्तूबर को एफआईआर दर्ज कराई थी। शर्लिन ने यह शिकायत धोखाधड़ी करने और मानसिक प्रताड़ना के लिए दर्ज करवाई थी।
2 of 5
शर्लिन चोपड़ा, राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा और राज के वकील ने एक बयान में कहा, शर्लिन चोपड़ा द्वारा राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप मनगढ़ंत, झूठे, तुच्छ, निराधार और बिना किसी सबूत के हैं। यह सब शर्लिन चोपड़ा ने राज और शिल्पा की छवि को बदनाम करने के लिए और पैसे वसूली करने के लिए किया है।
3 of 5
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : instagram
दरअसल शर्लिन ने राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था, मैंने जेएल स्ट्रीम कंपनी के लिए तीन वीडियोज शूट किये थे, मगर वादे के मुताबिक मुझे पैसे नहीं दिए गए। लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवा कर आप उनकी पेमेंट क्लियर क्यों नहीं करते हैं, उन्हें चूना क्यों लगाते हैं? आप उनको टोपी क्यों पहनाते हैं? क्या ये होता है एथिकल बिजनेस?
वहीं शिल्पा शेट्टी अपने बयान में बता चुकी हैं कि उनका जेएल स्ट्रीम से कोई लेना देना नहीं है। राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. वह इस समय बेल पर बाहर हैं। बीते कुछ महीनों में शर्लिन ने राज कुद्रा पर हैरान कर देने वाले आरोप लगाए हैं। शर्लिन ने कहा था कि उन्हें एडल्ट इंटस्ट्री में लाने वाले राज कुंद्रा ही थे।
विज्ञापन
5 of 5
शर्लिन चोपड़ा के साथ राज कुंद्रा
- फोटो : ट्विटर
अप्रैल 2021 में शर्लिन ने राज कुंद्रा के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी। शर्लिन ने बताया था, राज कुंद्रा 27 मार्च 2019 को बिजनेस मीटिंग के बाद बिना बताए उनके घर आए थे। शर्लिन ने आरोप लगाया कि राज उनसे जबरदस्ती करने लगा, जबकि वो इसके लिए मना करती रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।