सब्सक्राइब करें

शिल्पा शेट्टी ने स्वास्थ्य कर्मियों के हक में उठाई आवाज, वीडियो के जरिए लोगों से भी की अपील

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 27 Apr 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty Appeals To Treat Covid 19 Frontline Responders With Respect Stop Spread of Fake News
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस का कहर देशभर में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जहां इससे बचाव के लिए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है तो वहीं इसके मरीजों की संख्या में भी हर दिन इजाफा होता जा रहा है। लेकिन इसी बीच खुशी की खबर ये है कि इस संक्रमण से संक्रमित लोग इस जंग को जीतकर पूरी तरह से स्वस्थ भी हो रहे हैं। देश की इन विपरीत परिस्थियों में डॉक्टर्स, नर्स और तमाम प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी फरिश्ता बनकर सामने आए हैं और खुद की परवाह किये बिना ही लोगों की इससे लड़ने में और बचाव करने में मदद कर रहे हैं।

Trending Videos
Shilpa Shetty Appeals To Treat Covid 19 Frontline Responders With Respect Stop Spread of Fake News
shilpa shetty - फोटो : instagram

लोगों से दिन रात अपनी सेवाएं दे रहे इन स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हिंसा की खबरें भी सामने आ रही हैं। जिसे देख अब अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने इस स्वास्थ्य कर्मियों के हक में आवाज उठाई है। शिल्पा ने एक वीडियो के माध्यम से लोगों से भी इन स्वास्थ्य कर्मियों का समर्थन करने की अपील की है। स्वास्थ्य कर्मियों पर हो रही हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर 'जीतेगा इंडिया, जीतेंगे हम' नाम से एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत शिल्पा ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty Appeals To Treat Covid 19 Frontline Responders With Respect Stop Spread of Fake News
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Social Media

शिल्पा ने इस वीडियो को अपलोड करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मुझे नॉमिनेट करने और इस अद्भुत पहल का हिस्सा बनाने के लिए मेरी प्रिय रवीना टंडन आपको धन्यवाद। मेरी सभी साथी नागरिकगण से अपील है कि कृपया अपने आसपास देखें और उन योद्धाओं के लिए खड़े हो जाएं जो हमारे समाज को सुरक्षित रखने के लिए चौबीसों घंटे अथक प्रयास कर रहे हैं। विनम्र अनुरोध है कि कृपया इन नायकों के साथ सम्मान से पेश आएं, झूठ व गलत अफवाहों का पर्दाफाश करें और अपने स्तर पर झूठी खबरों को फैलने से रोकें। चलो हम अपने हिस्से का छोटा सा योगदान करते हैं, ये महामारी के खिलाफ एकजुट होने का समय है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thank you my dear, @officialraveenatandon for nominating me and making me a part of this amazing initiative of yours. To all my fellow citizens, please look out and stand up for the warriors who are tirelessly working round the clock to keep our community safe. It’s a humble request to please treat these heroes with respect, debunk myths & false rumours, and stop the spread of fake news at your own levels. Let’s do our bit too! It’s time to stand united against this pandemic. I nominate @shamitashetty_official @farahkhankunder and @abhimanyud to take this cause forward. . . . . . #SwasthRahoMastRaho #JeetegaIndia #JeetengeHum #IndiaFightsCorona #COVID19 #StayHomeStaySafe

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

Shilpa Shetty Appeals To Treat Covid 19 Frontline Responders With Respect Stop Spread of Fake News
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो के जरिए शिल्पा लोगों से अपील कर रही हैं कि लोग स्वास्थय कर्मियों के प्रति अपनी संवेदना दिखाएं। वीडियो में शिल्पा कह रही हैं, 'नमस्ते दोस्तों, मैं उम्मीद करती हूं कि इस कोरोना महामारी के दौरान आप और आपका परिवार सुरक्षित हैं और अच्छे स्वास्थ्य में हैं। बस मेरी आपसे गुजारिश है कि कुछ समय निकालकर उन तमाम डॉक्टर्स, नर्सेस और उन हेल्थ केयर वर्कर्स के बलिदान को भी थोड़ा सा याद कर लें। ऐसे बहुत सारे सोशल वर्कर्स हैं, जिन्हें अपनी सोसायटीज में, मोहल्ले में और सरेआम... हिंसा और आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।'

विज्ञापन
Shilpa Shetty Appeals To Treat Covid 19 Frontline Responders With Respect Stop Spread of Fake News
Shilpa Shetty and Shamita ShettyShilpa Shetty and Shamita Shetty - फोटो : file photo

आगे शिल्पा कहती हैं, 'मेरा आप सब से ये निवेदन है कि हमारे डॉक्टर्स और नर्सेस के खिलाफ ऐसी किसी भी हरकत को आप अपने स्तर पर रोकें। अगर हम और कुछ नहीं कर सकते तो कम से कम उन लोगों की सुरक्षा के लिए आवाज तो उठा सकते हैं। इंसानियत के नाते जो अपनी जान दांव पर लगाकर हमें बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।' गौरतलब है कि शिल्पा को इस अभियान में अभिनेत्री रवीना टंडन ने नॉमिनेट किया था। इसी चेन को आगे बढ़ाते हुए शिल्पा ने आगे शमिता शेट्टी, फराह खान कुंदर और अभिन्यु दासानी को नॉमिनेट किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed