{"_id":"61028fbc998d9017b4553a32","slug":"shilpa-shetty-had-done-nose-job-to-look-more-beautiful-her-previous-photos-will-shock-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्लैशबैक: खूबसूरत दिखने के लिए शिल्पा शेट्टी ने कराई थी सर्जरी, बॉलीवुड में आने से पहले लगती थीं ऐसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फ्लैशबैक: खूबसूरत दिखने के लिए शिल्पा शेट्टी ने कराई थी सर्जरी, बॉलीवुड में आने से पहले लगती थीं ऐसी
अपनी अदाओं से यूपी बिहार लूट लेने वाली शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने पति राज कुंद्रा के मामले को लेकर चर्चा में हैं। शिल्पा के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में हिरासत में लिया है। इसके बाद से हर पल शिल्पा और राज से जुड़ी बातें सामने आ रही हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि शिल्पा शेट्टी का नाम सुर्खियों में आया हो। इससे पहले भी कई मुद्दों पर शिल्पा का नाम सामने आया और कई बार उन्होंने खुलकर इस पर बात भी की।
खूबसूरत दिखने के लिए शिल्पा ने करवाई थीं सर्जरी
शिल्पा का नाम बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने अपने लुक को बदलने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। शिल्पा की पुरानी तस्वीर देखकर इस बात पर यकीन ही नहीं होता कि वो शिल्पा हैं। हालांकि जहां कई अभिनेत्रियां प्लास्टिक सर्जरी की बात मानने से इनकार कर देती हैं तो वहीं शिल्पा ने खुले तौर पर ये सच मान लिया था।
2 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल शिल्पा शेट्टी जब इंडस्ट्री में आईं थीं तो उतनी खूबसूरत नहीं लगती थीं जितनी की अब दिखती हैं। शिल्पा ने अपने डार्क डस्की रंग पर भी काफी मेहनत की और लुक बदला। हालांकि उन्हें अपनी नाक सही नहीं लगती थी जिसके बाद उन्होंने नाक की सर्जरी करवाई और फिर उनके चेहरे का पूरा लुक ही बदल गया। सिर्फ नाक की सर्जरी ही नहीं बल्कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी से अपने स्किन कॉम्प्लेक्शन को ही बदल दिया था।
3 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा भी कहा गया था कि शिल्पा ने दो बार नाक की सर्जरी करवाई थी और रंग को गोरा करने के लिए भी सर्जरी का ही सहारा लिया था। सबसे खास बात ये है कि शिल्पा ने इस बात को कभी छिपाया नहीं बल्कि खुले तौर पर स्वीकार किया था कि उन्होंने नोज जॉब करवाई है।उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा था- हां मैंने ऐसा किया है, इसमें ऐसी बड़ी बात क्या है?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
सर्जरी के बाद शिल्पा के चेहरे पर जबरदस्त बदलाव देखने को मिला। इतना ही नहीं उन्होंने योगा और एक्सरसाइज के जरिए अपनी बॉडी भी कॉफी टोन्ड कर ली। शिल्पा की पहले की तस्वीर देखकर उन्हें पहचानना ही मुश्किल लगता है। 45 की उम्र पार कर चुकीं शिल्पा अब पहले से कहीं ज्यादा हॉट नजर आती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा
- फोटो : Instagram
बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में फिल्म 'हंगामा 2' से बॉलीवुड में कमबैक किया। हालांकि फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आई। वहीं राज कुंद्रा के केस के चलते फिल्म पर लोगों का ज्यादा ध्यान भी नहीं गया। इसके अलावा शिल्पा सुपर डांसर 4 भी जज कर रही थीं, लेकिन पिछले काफी समय से वो शूटिंग पर भी नहीं जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।