फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, पोस्ट साझा कर बताई वजह

Thu, 12 May 2022 02:49 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 12 May 2022 02:49 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty has taken a break from social media.wrote in a post that everything looks the same.
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने शोज और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। लेकिन अब शिल्पा ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है। 

Shilpa Shetty has taken a break from social media.wrote in a post that everything looks the same.
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

दरसअल, शिल्पा शेट्टी ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जो पूरी ब्लैक है। इस तस्वीर को साझा करते हुए शिल्पा ने लिखा, 'एक जैसी चीजों से बोर हो गई हूं। हर चीज एक जैसी दिख रही है। इसलिए जब तक नया अवतार नहीं ढूंढ लेती हूं, तब तक सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं।'

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

Shilpa Shetty has taken a break from social media.wrote in a post that everything looks the same.
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी ऐसे सोशल मीडिया से ब्रेक नहीं लेती हैं। जब उनके पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था, तब भी अभिनेत्री ने सोशल मीडिया से ब्रेक नहीं लिया था। वह तो उस दौरान सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहा करती थीं। हां, राज कुंद्रा ने जेल से वापस आने के बाद अपना अकाउंट डिलीट कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty has taken a break from social media.wrote in a post that everything looks the same.
इंडियन पुलिस फोर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट
शिल्पा शेट्ट को आखिरी बार 'हंगामा 2' में देखा गया था। इस फिल्म में अभिनेत्री के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, मीजान जाफरी मुख्य भूमिका में थे। अब शिल्पा को दो फिल्मों में देखा जाएगा। इसके अलावा शिल्पा रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगी। इसमें शिल्पा के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज में शिल्पा फुल एक्शन करती नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed