फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Films On OTT: शिल्पा शेट्टी की बड़े परदे पर वापसी संकट में, ‘मैदान’ को लेकर निर्माताओं का आया बयान

Thu, 20 May 2021 06:29 PM IST
अमरीन हुसैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 20 May 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty Hungama 2 may release on ott Disney Hotstar Meezaan Jaffrey Pranitha Subhash Ratan Jain Paresh Rawal
‘हंगामा 2’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘मैदान’ की सीधे ओटीटी पर रिलीज को लेकर पेंच अटक गया है। उधर, शिल्पा शेट्टी की बड़ी परदे पर बरसों बाद वापसी पर भी पानी फिरता दिख रहा है। खबर है कि उनकी फिल्म ‘हंगामा 2’ सीधे ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। इस बीच यशराज फिल्म्स ने अपनी एक फिल्म चुपचाप ओटीटी पर गुरुवार को उतार दी। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘सरदार का ग्रांडसन’ को पारिवारिक दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड कर रही है। फिल्म के कलाकारों नीना गुप्ता और अर्जुन कपूर के बीच रिश्तों की गर्माहट का ही असर है कि अर्जुन कपूर की फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ भी गुरुवार को इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी गई। ये फिल्म इसी साल कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आने से पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फ्लॉप हो गई थी। गुरुवार को ही एक अहम सूचना अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ को लेकर भी सामने आई।

Shilpa Shetty Hungama 2 may release on ott Disney Hotstar Meezaan Jaffrey Pranitha Subhash Ratan Jain Paresh Rawal
‘सरदार का ग्रांडसन’ की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

 

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘सरदार का ग्रांडसन’ को पारिवारिक दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड कर रही है। फिल्म के कलाकारों नीना गुप्ता और अर्जुन कपूर के बीच रिश्तों की गर्माहट का ही असर है कि अर्जुन कपूर की फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ भी गुरुवार को प्राइम वीडियो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी गई। ये फिल्म इसी साल कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आने से पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फ्लॉप हो गई थी। यशराज फिल्म्स ने इसके बाद अपनी फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ की रिलीज टाल दी थी।
 

Shilpa Shetty Hungama 2 may release on ott Disney Hotstar Meezaan Jaffrey Pranitha Subhash Ratan Jain Paresh Rawal
'आर्मी ऑफ द डेड' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘आर्मी ऑफ द डेड’ फिल्म की शूटिंग में जैक स्नाइडर ने नए तरह के कैमरा लेंसों का प्रयोग किया है। अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी इस फिल्म में एक छोटे से रोल में नजर आने वाली हैं। इस बीच गुरुवार को हिंदी फिल्म उद्योग में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की कमबैक फिल्म ‘हंगामा 2’ को लेकर काफी चर्चाएं होती रहीं। खबर है कि ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज का इंतजार शायद न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty Hungama 2 may release on ott Disney Hotstar Meezaan Jaffrey Pranitha Subhash Ratan Jain Paresh Rawal
शूट के दौरान ‘हंगामा 2’ की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘हंगामा 2’ फिल्म को मशहूर म्यूजिक कंपनी वीनस ने बनाया है और इसके निर्माता रतन जैन की इस बारे में ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार से बातचीत शुरू होने की बात भी ओटीटी सूत्रों ने बताई है। फिल्म में मीजान जाफरी और परिणीता सुभाष की जोड़ी के साथ परेश रावल भी खास किरदार में दिखने वाले हैं।

विज्ञापन
Shilpa Shetty Hungama 2 may release on ott Disney Hotstar Meezaan Jaffrey Pranitha Subhash Ratan Jain Paresh Rawal
'मैदान' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ को लेकर भी गुरुवार को एक आवश्यक सूचना सामने आई। ये फिल्म जी स्टूडियोज ने निर्माता बोनी कपूर, आकाश चावला व अरुणव जॉय सेनगुप्ता के साथ मिलकर बनाई है। इन तीनों निर्माताओं ने गुरुवार को एक संयुक्त बयान जारी करके कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए फिल्म को पूरा करना है। फिल्म को ‘पे पर व्यू’ के हिसाब से किसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की इन तीनों की किसी से कोई बात न होने की जानकारी भी इस बयान में साझा की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed