फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra: स्टैंडअप कॉमेडियन बन राज कुंद्रा ने उड़ाया खुद का मजाक, बोले- मेरा काम कपड़े उतारना नहीं पहनाना था

Thu, 05 Oct 2023 10:29 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 05 Oct 2023 10:29 AM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty husband Raj Kundra debuts as standup comedian says Mera kaam kapde chadhana hai video goes viral
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। पोर्न ऐप घोटाले के बाद राज कुंद्रा अक्सर मीडिया में अपना चेहरा छुपा कर ही रखते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग 'उन्हें मास्क मैन' के नाम से संबोधित करने लगे हैं। इस बीच राज कुंद्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टैंड अप कॉमेडियन के रूप में नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Shilpa Shetty husband Raj Kundra debuts as standup comedian says Mera kaam kapde chadhana hai video goes viral
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा, जिन्हें मास्क-मैन के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने आज सभी को हैरान कर दिया क्योंकि उन्होंने अपने नए टैलेंट का प्रदर्शन किया है। राज कुंद्रा ने हाल ही में, स्टैंड अप कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा और अपनी कॉमेडी से लोगों को लोट-पोट भी कर दिया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raj Kundra (@onlyrajkundra)

Shilpa Shetty husband Raj Kundra debuts as standup comedian says Mera kaam kapde chadhana hai video goes viral
राज कुंद्रा - फोटो : Social Media

राज कुंद्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक क्लिप साझा कीं, जिसमें वह अपने दोस्त मुनव्वर फारुकी के लिए स्टैंड-अप कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में राज ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने लुक को एक स्टाइलिश LED मास्क के साथ पूरा किया है। हर कोई राज कुंद्रा का यह अंदाज देखकर काफी आश्चर्यचकित रह गया है।

Salman-Arijit: बॉलीवुड में एक नई दोस्ती का हुआ आगाज, नौ वर्ष बाद साथ आए सलमान खान-अरिजीत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty husband Raj Kundra debuts as standup comedian says Mera kaam kapde chadhana hai video goes viral
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

 वीडियो की शुरुआत में राज अपना इंट्रोडक्शन करते हैं और कहते हैं,  'देवियों और सज्जनो- मैं हूं राज कुंद्रा, जिसे मास्क मैन के रूप में भी जाना जाता है और शिल्पा के पति के रूप में भी जाना जाता है और जिसे सस्ता कान्ये वेस्ट भी कहा जाता है। कहते हैं कि वो 18 साल की उम्र में लंदन में टैक्सी चलाते थे। 21 साल की उम्र तक पश्मीना शॉल का एंपायर खड़ा कर दिया था। मेरा काम हमेशा से कपड़े चढ़ाने का था, उतारने का नहीं।'

Salman-Arijit: बॉलीवुड में एक नई दोस्ती का हुआ आगाज, नौ वर्ष बाद साथ आए सलमान खान-अरिजीत सिंह

विज्ञापन
Shilpa Shetty husband Raj Kundra debuts as standup comedian says Mera kaam kapde chadhana hai video goes viral
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

राज कुंद्रा का यह वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि राज की पंचलाइन पोर्न ऐप घोटाले पर निर्देशित है जिसमें उन्होंने खुद को कुछ साल पहले उलझा हुआ पाया था। उन्हें मोबाइल एप्लिकेशन पर अश्लील फिल्में बनाने और प्रकाशित करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed