सब्सक्राइब करें

लंदन की सड़क पर पति को किस करती दिखीं शिल्पा शेट्टी, वीडियो शेयर लिखी ऐसी पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 08 Jul 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty kissed husband Raj Kundra in London, shared video goes viral
Shilpa Shetty, Raj Kundra - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। बीते दिनों उनका टीवी रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' खत्म हुआ है। काम से फ्री होने के बाद इन दिनों शिल्पा शेट्टी बहन शमिता शेट्टी और परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं। छुट्टियां सेलिब्रेट करते हुए शिल्पा शेट्टी लगातार अपने वीडियो और फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। 

 
Trending Videos
Shilpa Shetty kissed husband Raj Kundra in London, shared video goes viral
Shilpa Shetty, Raj Kundra - फोटो : social media
इस बीच शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पति राज कुंद्रा के साथ अपना एक नया वीडियो शेयर किया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। दरअसल उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति राज कुंद्रा को किस करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडिया में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा लंदन की सड़कों पर खुले में किस करते हुए नजर आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty kissed husband Raj Kundra in London, shared video goes viral
shilpa shetty - फोटो : social media
पति के साथ इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'हम' का 'जुम्मा चुम्मा दे दे' गाना कैप्शन में लिखा। एक्ट्रेस के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट में शिल्पा शेट्टी- राज कुंद्र की तारीफ भी कर रहे हैं। इससे पहले भी शिल्पा शेट्टी ने लंदन से अपना एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वो बतखों को खाना खिलाती नजर आ आई थीं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Jumma Chumma De De😍🥰😘 Mwaaah @rajkundra9 🧿🧿🧿 #fridayfun #thankgoditsfriday #love #instalove #hubby #londondiaries #holiday #hamptoncourtpalace

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

Shilpa Shetty kissed husband Raj Kundra in London, shared video goes viral
shilpa shetty - फोटो : social media
इसके अलावा भी शिल्पा ने एक फोटो शेयर की थी। इसमें शिल्पा अपने पति और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ नजर आई थीं। इस फोटो के साथ शिल्पा ने कैप्शन में लिखा था, 'गर्मियों की पार्टी, सिम कंवर और नीरज कंवर आप दोनों बेस्ट होस्ट हैं। हर साल सचिन तेंदुलकर के साथ तस्वीर शेयर करना एक पंरपरा बन गई है।' बता दें कि शिल्पा लंबे समय बाद फिर से बॉलीवुड में वापसी की तैयारी कर रही हैं। 
विज्ञापन
Shilpa Shetty kissed husband Raj Kundra in London, shared video goes viral
Shilpa Shetty - फोटो : social media
शिल्पा ने बीते दिनों फिल्मों में वापसी को लेकर कहा, ‘हिंदी फिल्मों से मेरा नाता अब भी बना हुआ है और इस समय मेरे पास कम से कम पांच स्क्रिप्ट्स हैं जिन्हें मैं पढ़ रही हूं। मैं फिल्मों में अभिनय करना चाहती हूं और इनमें से जो भी स्क्रिप्ट मुझे सबसे ज्यादा पसंद आएगी, उसी फिल्म से मैं सिनेमा में अपनी नई पारी की शुरुआत करूंगी।’
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed