एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज उनके घर पर ईडी ने छापा मारा है। एक मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए पोर्नोग्राफी के सर्कुलेशन मामले में उन पर यह रेड की जा रही है। साल 2021 में भी उनके खिलाफ इसी मामले में केस हुआ था। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस मामले में शिल्पा शेट्टी की भागीदारी भी है। लेकिन अब शिल्पा के वकील ने इस बात को लेकर सफाई दी है।
Shilpa Shetty Raj Kundra ED Raid: शिल्पा के वकील ने दी सफाई, बोले-मामले से मेरे क्लाइंट का कोई लेना-देना नहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 29 Nov 2024 07:17 PM IST
सार
आज सुबह यानी 29 नवंबर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के घर पर छापा मारा। अब शिल्पा के वकील ने सफाई दी है कि एक्ट्रेस का इस केस से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X