शिल्पा शेट्टी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन टीवी की दुनिया में वो काफी एक्टिव हैं। इन दिनों शिल्पा रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 3 को जज कर रही हैं। रियलिटी शो में शिल्पा के साथ गीता कपूर और अनुराग बसु भी जज हैं। सेट पर भी शिल्पा की मस्ती की तस्वीरें और वीडियोज सामने आते रहते हैं। शिल्पा एन्जॉय करने से बिल्कुल भी नहीं चूकतीं। अब जब मौज मस्ती का त्योहार होली हो तो भला वो कैसे पीछे रह सकती हैं।
Video: जब शिल्पा शेट्टी पर चढ़ा था भांग का नशा, हाथ उठाकर खुलेआम करने लगीं नागिन डांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के मौके पर शिल्पा के घर पर हर साल पार्टी आयोजित की जाती है। जहां कई सेलिब्रिटीज का जमावड़ा लगता है। शिल्पा दोस्तों और करीबियों संग गुलाल से खूब होली भी खेलती हैं। पिछले साल का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था जो काफी वायरल हुआ था।
शिल्पा के पति राज कुंद्रा ने ये वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें शिल्पा भांग के नशे में दोस्त रोहिणी अय्यर के साथ नागिन डांस करती दिखी थीं। राज कुंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'दो घूंट भांग का ये असर है।'
The 2 sips of bhaaang effect!!! Hahaha @rohiniyer @officialshilpashetty #HoliWeekend #happyholi
A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9) on
2017 में शिल्पा ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ खंडाला स्थित फार्महाउस पर होली मनाई थी। उनकी बहन शमिता शेट्टी भी होली में उनके साथ ही थीं। राज कुंद्रा ने होली की कुछ तस्वीरें भी तस्वीरें शेयर की थीं।
शिल्पा ने राज कुंद्रा से 2009 में शादी की थी। राज ने पहली पत्नी कविता कुंद्रा को तलाक दे दिया था। राज और शिल्पा के एक बेटा भी है जिसका नाम विवान है। अक्सर शिल्पा विवान के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।