फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: शिल्पा शेट्टी ने साईंबाबा के दरबार में चढ़ाया सोने का मुकुट, कीमत लाखों में

Sat, 17 Nov 2018 01:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Nov 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty offered 26 Lakh rupees gold crown in Shirdi Saibaba temple
shilpa shetty - फोटो : Instagram

शिरडी के साईंबाबा को दुनिया के अमीर भगवानों में गिना जाता है। इस दरबार में आम हो या खास दूर-दूर से लोग साईंबाबा के दर्शन करने आते हैं और मुराद पूरी होने पर भारी भरकम चढ़ावा भी चढ़ाते हैं। हाल ही में साईंबाबा के दर्शन करने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने पूरे परिवार के साथ पहुंची थीं। शिल्पा के दरबार में पहुंचने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसकी वजह उनका चढ़ावा है।

Shilpa Shetty offered 26 Lakh rupees gold crown in Shirdi Saibaba temple
shilpa shetty - फोटो : Instagram

शिल्पा ने बाबा के दरबार में सोने का मुकुट चढ़ाया जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि शिल्पा ने जो मुकुट बाबा के दरबार में चढ़ाया है उसकी कीमत करीब 26 लाख रुपए है। इस मुकुट में 800 ग्राम सोने के इस्तेमाल की बात कही जा रही है। बाबा के दरबार में पहुंचीं शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर पंडित जी को मुकुट देते हुए तस्वीर खुद शेयर की है। 

Shilpa Shetty offered 26 Lakh rupees gold crown in Shirdi Saibaba temple
raj kundra and shilpa shetty - फोटो : PTI

इस तस्वीर में शिल्पा के साथ उनके पति राज कुंद्रा, बेटा वियान, मां सुनंदा शेट्टी और बहन शमिता शेट्टी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शिल्पा ने पोस्ट भी लिखा। शिल्पा शेट्टी ने लिखा - 'सबकुछ देने के आपका बहुत बहुत शुक्रिया। आपसे मैंने विश्वास और धैर्य रखना सीखा है। मेरे परिवार की और मेरी आपने हमेशा रक्षा की है। इसीलिए सिर आपकी श्रद्धा में झुका रहता है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thankyou my SAI ....for everything 🙏Faith and Patience is the essence and you have taught me that.. Bowing my head in obeisance knowing that my family and I are always protected... 😇🙏 celebrating 100 yrs of #saisamadhi ..today is a Thursday, Sai darshan straight from Shirdi for my instafam 😬🙏#shraddhaaursaburi #gratitude #love #unconditionallove #believe #surrender #happy #devotion #positivity #family #shirdi #saibaba

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty offered 26 Lakh rupees gold crown in Shirdi Saibaba temple
shilpa shetty - फोटो : Instagram

एक तस्वीर में शिल्पा जहां पंडित जी को सोने का मुकुट देते हुए दिखाई दे रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में शिल्पा के कहने पर पंडित जी ने मुकुट बाबा को अर्पण किया है। इस तस्वीर में शिल्पा और उनकी मां साईंबाबा के सामने हाथ जोड़े हुए दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें, शिल्पा शेट्टी जल्द ही 'सुपर डांसर चैप्टर 3' को जज करते हुए दिखाई देंगी।

विज्ञापन
Shilpa Shetty offered 26 Lakh rupees gold crown in Shirdi Saibaba temple
shilpa shetty in reality show - फोटो : File Photo

इस शो में उनके साथ अनुराग बसु और गीता कपूर भी नजर आएंगी। इस रियलिटी शो के ऑडिशन शुरू हो चुके हैं। यह तीसरी सीरीज है। दो सीरीज के हिट होने के बाद मेकर्स इस शो की तीसरी कड़ी लेकर आए है। यह शो जल्द ही ऑनएयर होने वाला है। शिल्पा काफी वक्त से फिल्मों से दूर है और टेलीविजन शोज को जज करते हुए दिखाई देती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed