{"_id":"5cbbe267bdec22144b7f14d3","slug":"shilpa-shetty-on-old-rumours-of-her-dating-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस वजह से आधी रात को शिल्पा शेट्टी के घर आते थे सलमान, इंटरव्यू में खोली थी अफेयर की सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस वजह से आधी रात को शिल्पा शेट्टी के घर आते थे सलमान, इंटरव्यू में खोली थी अफेयर की सच्चाई
Sun, 21 Apr 2019 09:06 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 21 Apr 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
salman khan and shilpa shetty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शेट्टी और सलमान खान बॉलीवुड में अच्छे दोस्त माने जाते हैं। दोनों ने एक साथ 'औजार', 'गर्व: प्राइड एंड ऑनर', 'फिर मिलेंगे' और 'शादी कर के फंस गया यार' जैसी फिल्में की हैं। जहां एक तरफ सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म भारत को लेकर चर्चा में हैं। वहीं फिल्मों से दूरी बना चुकीं शिल्पा शेट्टी टेलीविजन पर टैलेंट शो में बतौर जज नजर आ रही हैं।
salman and shilpa
वैसे तो शिल्पा ने कई इंटरव्यूज दिए हैं लेकिन अक्सर वह अपनी निजी जिंदगी पर बात करने से बचती हैं। पिछले साल एक एक इंटरव्यू में शिल्पा शेट्टी ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए थे। एक समय में ये अफवाह थी कि शिल्पा और सलमान एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सलमान खान को डेट करने के सवाल पर इसी इंटरव्यू में शिल्पा ने कहा था कि वह और सलमान सिर्फ दोस्त हैं और इससे ज्यादा उनके बीच कभी कुछ नहीं रहा।
shilpa shetty
उन्होंने यह भी कहा कि सलमान आधी रात को मेरे घर आकर मेरे पापा के साथ ड्रिंक करते थे। मैं सोई रहती थी और वो मेरे पापा के साथ बैठ कर घंटों बातें करते थे लेकिन जब मेरे पिता का निधन हुआ उस दिन वो मेरे घर आए। सलमान काफी उदास थे और बार काउंटर पर सिर झुकाकर बैठ गए। ब्रेकअप पर शिल्पा ने कहा था कि, 'मेरे दोस्तों ने एक बार एक लड़के से शर्त लगाई थी। उससे कहा था कि वह मेरे साथ रिलेशनशिप बनाए। मैं लड़के के प्यार में थी, लेकिन जल्दी ही हमारा ब्रेकअप हो गया। उस लड़के का मकसद सिर्फ शर्त जीतना था। ये सच जानकर मैं निराश हो गई। मेरा दिल टूट गया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty
शिल्पा ने कहा सलमान खान के साथ मेरे अफेयर की खबरें अफवाह थी। सलमान और मैं अच्छे दोस्त रहे हैं। हम तो कभी डेट पर भी नहीं गए। सलमान खान एक अच्छे इंसान हैं। हालांकि ये बात सभी जानते हैं कि शिल्पा शेट्टी अक्षय कुमार के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थीं लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। शिल्पा ने एक इंटरव्यू में कहा था- अक्षय ने उन्हें यूज करके छोड़ दिया।
विज्ञापन
Shilpa Shetty with son
- फोटो : instagram
शिल्पा ने अपने पति राज कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप की शुरुआत पर भी बात की। शिल्पा ने बताया राज के पास मेरी कुछ चीजें थी जिसे देने वो लंदन से मुंबई आ गए थे। हम पहली बार उनके घर पर मिले थे। शिल्पा ने बताया कि उस समय वे राज के प्रति बिल्कुल भी आकर्षित नहीं थीं। राज लंदन में सेटल थे, लेकिन मैं मुंबई से लंदन सेटल नहीं होना चाहती थी। बता दें कि राज कुंद्रा और शिल्पा ने 2009 में शादी की थी।