फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रूज पर लहराते हुए पोज दे रही थीं शिल्पा शेट्टी, Oops मोमेंट की शिकार होते-होते बचीं

Wed, 24 Jul 2019 12:54 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 24 Jul 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
shilpa shetty faced oops moments during holiday
shilpa shetty - फोटो : social media

शिल्पा शेट्टी आजकल परिवार के साथ यूरोप में छुट्टियां मना रही हैं। छुट्टियां मनाने के दौरान शिल्पा शेट्टी ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसमें उनके साथ बहन शिल्पा शेट्टी भी नजर आईं। फिटनेस को लेकर बेहद सतर्क रहने वालीं शिल्पा भले ही ट्रिप पर हों लेकिन एक्सरसाइज और डाइट का पूरा ख्याल रखती हैं। छुट्टियों के दौरान शिल्पा एक क्रूज पर पहुंचीं जिसका वीडियो उन्होंने शेयर किया है।

shilpa shetty faced oops moments during holiday
Shilpa Shetty - फोटो : amar ujala
वीडियो में शिल्पा क्रूज पर हवा का मजा ले रही होती हैं और पोज देती हैं तभी उनकी ड्रेस हवा में उड़ने लग जाती है। शिल्पा किसी तरह अपनी ड्रेस को तुरंत संभाल लेती हैं। वीडियो के साथ शिल्पा ने कैप्शन में लिखा- 'ये मेरा मर्लिन मुनरो मोमेंट है। इस वीडियो को आखिर तक जरूर देखना, आपको पता चलेगा कि मैंने ऐसा क्यों कहा।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

My 'Marilyn Monroe' moment on the cruise wasn't exactly a 'breeze' 😄 Please watch till the end...🤦🏻♀😂 #throwback #bloopers #funtimes #vacation #cruising #slomo #laughs #epic

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

shilpa shetty faced oops moments during holiday
shilpa shetty - फोटो : social media

शिल्पा ने हाल ही में सुपर डांसर चैप्टर 3 की शूटिंग खत्म की है। जिसके बाद ही वो परिवार के साथ यूरोप में छुट्टियां मनाने निकल गईं। छुट्टियां सेलिब्रेट करते हुए शिल्पा शेट्टी लगातार अपने वीडियो और फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shilpa shetty faced oops moments during holiday
Shilpa Shetty, Raj Kundra - फोटो : social media

शिल्पा ने पति राज कुंद्रा को किस करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडिया में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा लंदन की सड़कों पर किस करते हुए नजर आए हैं। पति के साथ इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'हम' का 'जुम्मा चुम्मा दे दे' गाना कैप्शन में लिखा।

विज्ञापन
shilpa shetty faced oops moments during holiday
shilpa shetty - फोटो : social media

इसके अलावा भी शिल्पा ने एक फोटो शेयर की थी। इसमें शिल्पा अपने पति और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ नजर आई थीं। इस फोटो के साथ शिल्पा ने कैप्शन में लिखा था- 'गर्मियों की पार्टी, सिम कंवर और नीरज कंवर आप दोनों बेस्ट होस्ट हैं। हर साल सचिन तेंदुलकर के साथ तस्वीर शेयर करना एक पंरपरा बन गई है।' बता दें कि शिल्पा लंबे समय बाद फिर से बॉलीवुड में वापसी की तैयारी कर रही हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed