फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के 10 साल बाद शिल्पा शेट्टी ने खोला राज, 'मुझे कभी नहीं लगता कि हम शादी के रिश्ते में बंधे हैं'

Sun, 31 Mar 2019 01:18 AM IST
Avdhesh Kumar एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 31 Mar 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty reveals her successful marriage with husband Raj Kundra on Super Dancer Chapter 3
Shilpa Shetty, Raj Kundra - फोटो : instagram

शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। दोनों की शादी को अब 10 साल बीत गए हैं लेकिन उनके प्यार को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे अभी ही शादी हुई हो। शिल्पा इन दिनों डांस रिऐलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3’ को जज कर रही हैं। इस शो के 'शादी स्पेशल' ऐपिसोड में शिल्पा ने अपनी सक्सेस मैरिज लाइफ को लेकर कई सीक्रेट बताए हैं।

Shilpa Shetty reveals her successful marriage with husband Raj Kundra on Super Dancer Chapter 3
Shilpa Shetty, Raj Kundra - फोटो : instagram

शिल्पा शेट्टी ने कहा, 'मैं कोई एडवाइजर नहीं हूं एक दोस्त होने के नाते मैं यही कहूंगी कि किसी भी रिश्ते में विश्वास का होना जरूरी है। जो कि मेरे और राज के बीच बरकरार है। मुझे कभी नहीं लगता कि हम शादी के रिश्ते में बंधे हैं।'

Shilpa Shetty reveals her successful marriage with husband Raj Kundra on Super Dancer Chapter 3
Shilpa Shetty with son - फोटो : instagram

'मेरे हसबेंड मुझे आज भी गर्लफ्रेंड बुलाते हैं और मैं भी उन्हें ब्वॉयफ्रेंड कहती हूं। अब भी हम शुक्रवार रात को डेट पर जाते हैं। इससे हमें वह बोझ महसूस नहीं होता कि एक साथ सिर्फ इसलिए हैं क्योंकि हम शादी में हैं। ज्यादातर शादियां इसी दवाब के कारण टूट जाती हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty reveals her successful marriage with husband Raj Kundra on Super Dancer Chapter 3
Shilpa Shetty, Raj Kundra - फोटो : instagram

शिल्पा ने आगे कहा, 'हमारी शादी को 10 साल हो गए हैं। किसी भी रिश्ते में आगे बढ़ना बहुत जरूरी होता है, चाहे वह दोस्त, भाई-बहन या पति-पत्नी के बीच ही क्यों न हो। मैं चाहती हूं कि हर रिश्ते से सीखूं। मैंने राज से बहुत कुछ सीखा है। आपको खुद को अपग्रेड भी रखना होता है।आई लव यू कुकी।

विज्ञापन
Shilpa Shetty reveals her successful marriage with husband Raj Kundra on Super Dancer Chapter 3
Super Dancer Chapter 3 - फोटो : instagram

इस शो को शिल्पा के अलावा डायरेक्टर अनुराग बसु और कोरियॉग्राफर गीता कपूर जज कर रही हैं। 45 साल की उम्र में भी कोरियोग्राफर गीता कपूर आज भी अनमैरिड हैं। उन्होंने शादी को लेकर डांस रिएलिटी शो 'सुपर डांसर 3' के मंच शिल्पा शेट्टी से सलाह मांगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed