फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर की शादी के सवाल पर पहली बार बोले अरबाज खान, सुनने लायक है जवाब

Sat, 30 Mar 2019 11:54 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 30 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
arbaaz khan reaction on malaika arora arjun kapoor wedding
Arbaaz Khan, Malaika Arora - फोटो : social media
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर खबरों का बाजार बहुत गर्म है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 अप्रैल को अर्जुन-मलाइका शादी करने वाले हैं। यह शादी चर्च में होगी और इसमें कुछ करीबी दोस्त और घरवाले ही शामिल होंगे। हालांकि इस बात को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। इस बीच मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान का एक वीडियो वायरल हुआ है। 
arbaaz khan reaction on malaika arora arjun kapoor wedding
Arbaaz Khan

अरबाज खान एक इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान जब मीडिया ने उनसे उनकी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबरों पर को लेकर सवाल किया तो वो कुछ समय के शांत हो गए। उनके चेहरे का रंग उस वक्त देखने लायक था। 

arbaaz khan reaction on malaika arora arjun kapoor wedding
Arbaaz Khan - फोटो : social media

अरबाज सवाल सुनकर पहले को खूब हंसे फिर उन्होंने कहा, 'ये बहुत ही समझदारी वाला सवाल है। इस सवाल के लिए आपने पूरी रात बैठकर मेहनत की होगी। चलो खाना खाते हैं लंच टाइम हो गया है। मैं इस सवाल का जवाब दूंगा। लेकिन आपने सवाल पूछने में टाइम लिया तो मैं भी सोचकर कल इसका जवाब दूंगा।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Repost @lnbolly Arbaaz reaction on Arjun and Malaikas marriage

A post shared by instabollywoodfc (@lnstabollywoodfc) on

विज्ञापन
विज्ञापन
arbaaz khan reaction on malaika arora arjun kapoor wedding
arjun kapoor

खबर है कि अर्जुन और मलाइका ने अपनी टीम को बता दिया है कि शादी को देखते हुए वो अपना शेड्यूल तैयार कर लें। यही नहीं दोनों ने अपने मेकअपमैन और हेयर आर्टिस्ट को सख्त हिदायत दी है कि वो शादी से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी से शेयर ना करें। इससे पहले जब इस बारे में पता करने के लिए अर्जुन के पिता बोनी कपूर से अमर उजाला ने संपर्क किया तो उन्होंने कहा था कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। 

विज्ञापन
arbaaz khan reaction on malaika arora arjun kapoor wedding
malaika arjun

अगले ही दिन मलाइका ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए एक इंटरव्यू में बताया कि यह सच नहीं है। इस मुद्दे पर अभी तक अर्जुन का कोई बयान नहीं आया है। बता दें कि आए दिन अर्जुन-मलाइका कभी लंच तो कभी किसी पार्टी में एक साथ स्पॉट होते रहते हैं। ऐसे में शादी की रस्मों से जुड़ी इस तरह की खबर आना काफी बड़ा सरप्राइज है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed