फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना पर पहलाज का पलटवार, बोले- 'फिल्म इंडस्ट्री में धक्के खाकर एक रोल के लिए मेरे पास आई थीं'

Sat, 30 Mar 2019 09:06 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 30 Mar 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
Pahlaj Nihalani says actress Kangana Ranaut has forgotten how much he helped her
pahlaj nihlani, kangana ranaut - फोटो : social media

फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने कंगना पर पलटवार करते हुए कहा कि कंगना भूल गईं कि मुसीबत में मैंने ही उनकी कितनी मदद की है।' पहलाज ने कंगना के उस खुलासे पर /यह बात कहीं जिसमें अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि निर्माता ने फिल्म आई लव यू बॉस के लिए एक फोटो शूट में सिर्फ रोब पहनने को कहा था। कंगना ने बताया था कि फिल्म में उनका रोल एक सॉफ्ट पोर्न की तरह होने वाला था, लेकिन अब इस पर पहलाज ने कुछ और ही बोला।

Pahlaj Nihalani says actress Kangana Ranaut has forgotten how much he helped her
कंगना रनौत - फोटो : self

उन्होंने कहा 'पहली बात तो यह है कि जब यह फोटोशूट हो रहा था तो मैं वहां नहीं था, कंगना अपने सेक्रेटरी राकेश नाथ के साथ फोटोशूट करवाने आई थीं और उस दौरान वहां माधुरी दीक्षित भी थीं तो मैं कैसे कह सकता हूं कि कंगना ने क्या पहना था और क्या नहीं।' दूसरी बात, कंगना क्या है और भूल गईं कि उन्होंने कितनी मिन्नतों से फिल्म आई लव यू बॉस में रोल मांगा था, जिसे अब वह एक पॉर्न फिल्म बता रही हैं, मैं ही जानता हूं कि कंगना ने इस फिल्म में काम करने के लिए मुझसे कितनी रिक्वेस्ट की थी, वह आदित्य पंचोली के साथ काम मांगने के लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री में धक्के खाती फिर रही थीं, लेकिन किसी ने भी उन्हें फिल्म के लिए साईन नहीं किया, लेकिन मैंने उन्हें काम दिया।'

Pahlaj Nihalani says actress Kangana Ranaut has forgotten how much he helped her
पहलाज निहलानी - फोटो : ANI

इससे पहले 'सिनेब्लिट्ज' ने पहलाज निहलानी से जब कंगना रनौत के बयान पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि 'मैंने तस्वीर के विज्ञापन पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए थे और तीनों गानों का फोटोशूट किया था। उसने फोटोशूट से पहले सबकुछ पढ़ा भी था। मेरे विज्ञापन और पोस्टर की वजह से ही उसे महेश भट्ट ने अपनी फिल्म गैंगस्टर में लिया। फिल्म मिलने के बाद उसने मेरी फिल्म से किनारा कर लिया।' पहलाज निहलानी ने आगे कहा कि 'कंगना ने मेरे साथ तीन फिल्मों का करार किया था। इस वजह से मुझसे रिक्वेस्ट की गई थी कि उसे गैंगस्टर में काम करने दें। उसे मेरे साथ खेलना नहीं चाहिए वरना उसके साथ खेलने के लिए मेरे पास बहुत कुछ है।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
Pahlaj Nihalani says actress Kangana Ranaut has forgotten how much he helped her
पहलाज निहलानी

कंगना के बयान के बाद ये सवाल उठने लगे थे कि क्या निहलानी ने अमिताभ बच्चन को अप्रोच किया था। इस सवाल पर निहलानी ने कहा कि 'वह एक यूथ फिल्म थी। जिसमें वो शादीशुदा थीं। मैंने अमिताभ बच्चन को अप्रोच किया था। फिल्म चीनी कम जैसी थी। मैंने उन्हें कहानी भी सुनाई थी लेकिन अमिताभ ने काम करने से मना कर दिया था क्योंकि वो कोई और फिल्म कर रहे थे। यह पोर्न फिल्म बिल्कुल भी नहीं थी और ना ही मैं इस तरह की फिल्में बनाता हूं।'

विज्ञापन
Pahlaj Nihalani says actress Kangana Ranaut has forgotten how much he helped her
पहलाज निहलानी

इससे पहले कंगना रनौत ने कहा था कि 'पहलाज निहलानी ने एक फिल्म ऑफर की थी जो कि एक सॉफ्ट पोर्न थी। फिल्म के लिए मुझे एक सैटिन रोब पहनकर फोटोशूट करना था। फिल्म का नाम आई लव यू बॉस था। मेरा किरदार एक ऐसी लड़की का था जो अपने उम्रदराज बॉस के साथ अफेयर करना चाहती है। मैंने फिल्म नहीं करने का फैसला किया और फिल्म छोड़ दी। हालांकि फिल्म के लिए फोटोशूट करवाया था लेकिन उसके बाद में मैंने अपना नंबर ही बदल लिया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed