फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कन्हैया कुमार की तारीफों के बांधे पुल, बोलीं- 'सारा जहां है तुम्हारे सामने'

Sat, 30 Mar 2019 07:57 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 30 Mar 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
bollywood actress swara bhaskar praises kanhaiya kumar on twiiter
बॉलीवुड - फोटो : social media

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) को लेकर देशभर में इन दिनों माहौल गरमाया हुआ है।  आगामी 11 अप्रैल से देश में 17वीं लोक सभा के लिए चुनाव शुरू हो रहे हैं। ऐसे में देश के सभी राजनीतिक दल चुनाव-प्रचार में जुटे हुए हैं। कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) भी इस बार चुनावी मैदान में उतरें हैं और चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। गौरतलब है कि कन्हैया बिहार की बेगूसराय सीट से सीपीआई (CPI) के टिकट पर लोक सभा चुनाव में खड़े हुए हैं। कन्हैया ने अपने भाषण देने के तरीके से सबको अपना दिवाना बनाया हुआ है। इस कड़ी में बॉलीवुड स्टार्स भी जुड़ने शुरू हो गए हैं। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कन्हैया की तारीफ की है।

bollywood actress swara bhaskar praises kanhaiya kumar on twiiter
swara bhaskar

स्वरा ने एक ट्वीट कर कन्हैया की तारीफ में लिखा - 'बोल के लब आजाद हैं तेरे, बोल जबान अबतक तेरी है, कहैन्या एक राजनेता ही नहीं एक सराहनीय और बेहतरीन वक्ता भी हैं, उम्मीद है कि वह कौशल और अपनी ईमानदारी को संसद में बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत करेंगे, आपके पास खोने को कुछ भी नहीं लेकिन जीतने के लिए पूरा जहां है।' वहीं, स्वरा के इस ट्वीट पर जमकर रिएक्शन भी आ रहे हैं। 


bollywood actress swara bhaskar praises kanhaiya kumar on twiiter
swara bhaskar

बता दें कि स्वरा भास्कर देश के मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में गुरुग्राम में क्रिकेट खेलने को लेकर पनपे विवाद पर भी उन्होंने अपनी राय रखी थी और उस घटना की आलोचना की थी। हाल ही में साउथ एक्टर और डीएमके के निलंबित नेता राधा रवि काफी चर्चा में आए थे। उन्होंने हाल ही में एक्ट्रेस नयनतारा और पोलाची रेप पर विवादित बयान दिया था। अपने इस बयान के बाद राधा रवि को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। एक्ट्रेस नयनतारा सहित साउथ सिनेमा के कई सितारों ने उनके बयान की निंदा की। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी राधा रवि के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actress swara bhaskar praises kanhaiya kumar on twiiter
swara bhaskar

स्वरा भास्कर ने राधा रवि के विवादित बयान को कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाली यौन उत्पीड़न की घटनाओं से जोड़ा और यह बताने की कोशिश की कि महिलाओं को अपने करियर के दौरान कैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री से राधा रवि के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की बात भी कही थी। 


विज्ञापन
bollywood actress swara bhaskar praises kanhaiya kumar on twiiter
nayantara

बता दें कि मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार राधा रवि ने नयनतारा पर बयानबाजी करते हुए कहा था,' नयनतारा भूत के साथ-साथ देवी सीता का किरदार निभा चुकी हैं। इससे पहले देवी के किरदार के लिए सबकी पसंदीदा कलाकार के.आर. विजय थीं, लेकिन आज देवी के किरदार के लिए किसी को भी लिया जा सकता है। ऐसे किसी भी व्यक्ति को चुन सकते है जिसे आप जब देखें, तो अपनी ओर बुलाना चाहें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed