हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी की पॉपुलरिटी का ही नतीजा है कि पहले वो केवल स्टेज शो करती थीं, लेकिन अब सपना म्यूजिक एलबम और फिल्में कर रही हैं। अब सपना चौधरी के राजनीति की दुनिया में कदम रखने की जब से खबर फैली है, कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा भी इन्ही कोशिशों में जुटी है कि सपना को अपने साथ जोड़ा जाए। आखिर सपना चौधरी में ऐसी क्या खूबियां हैं जिनकी मुरीद भारतीय जनता पार्टी हो गई है।
क्या हैं वो 5 बड़े फायदे, जो सपना चौधरी के शामिल होने से भाजपा को होंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं के बीच क्रेज
सपना चौधरी उत्तरभारत में तो पहले से ही काफी चर्चित नाम रहा है, अब तो देशभर भी उनकी फैन फॉलोइंग बड़ी है। खासकर युवाओं में सपना चौधरी को लेकर अच्छा खासा क्रेज बढ़ा है। सपना ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से भी युवाओं में एक अलग पहचान बनाई है। उनका डांस काफी सराहा जाता है। भाजपा हर हाल में चाहेगा कि सपना उनके साथ जुड़े तो युवा उनके साथ जुड़ेगा।
पॉपुलरिटी में इजाफा
बिग बॉस सीजन 11 में हिस्सा लेने के बाद डांसर और सिंगर सपना चौधरी की पॉपुलरिटी में दिन दुनी रात चौगुनी वृद्धि हुई है। सपना चौधरी अब केवल हरियाणा तक ही जाना पहचाना नाम नहीं है बल्कि देशभर में उनके फैंस की संख्या करोड़ों में है। ऐसे में सपना जिस भी राजनीतिक पार्टी में ज्वाइन करेगी तो स्पष्ट है कि उसकी इस लोकप्रियता का फायदा उसकी पार्टी को भी होगा।
भीड़ जुटाने में अहम रोल
सपना चौधरी के बारे में विख्यात है कि ये जहां भी कार्यक्रम करने जाती हैं तो वहां आसपास के इलाकों से काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ती है। हर वर्ग के लोग सपना चौधरी का कार्यक्रम देखने के लिए ललायित रहते हैं। ऐसे में सपना चौधरी की ये खूबी राजनीतिक पार्टी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए काफी मददगार हो सकती है। ऐसे में भाजपा हर हाल में सपना को ज्वाइन करवाने की कोशिश करना चाहेगी।
अभी चुनाव लड़ने से असमर्थ
सपना चौधरी की उम्र फिल्हाल दस्तावेजों के मुताबिक 23 साल बताई जा रही है। लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी की उम्र 25 साल होना जरूरी है। ऐसे में ये स्पष्ट है कि अगर सपना चौधरी भाजपा में शामिल होती हैं तो वे पार्टी की प्रमुख स्टार प्रचारक हो सकती हैं, टिकट की दावेदार नहीं। ये आधार भी सपना चौधरी को भाजपा में शामिल करवाने में सहायक साबित हो सकता है।