फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी और माधुरी को नचाने वाली सरोज खान काम को हुई मोहताज, मदद को आए सलमान

Sat, 30 Mar 2019 07:14 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 30 Mar 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
After revealing shocking thing  for Thugs of Hindostan Saroj Khan get work in Salman Khan next film
Saroj Khan and Salman Khan - फोटो : twitter

बॉलीवुड के बड़े-बड़े हीरो-हीरोइन को अपने इशारों पर नचा चुकीं सरोज खान (Saroj Khan) अपने बयान की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। सरोज खान (Saroj Khan) का यह बयान आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' से जुड़ा है। सरोज खान ने बयान में कहा था कि उन्हें 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' (Thugs of Hindostan) फिल्म से कटरीना कैफ की वजह से हटा दिया गया था। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि मशहूर कोरियोग्राफर जल्द ही सलमान खान की फिल्म में काम करेंगी। इस बात का खुलासा खुद सरोज खान ने किया। 

After revealing shocking thing  for Thugs of Hindostan Saroj Khan get work in Salman Khan next film
Saroj Khan - फोटो : twitter

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरोज खान (Saroj Khan) की फिल्म इंडस्ट्री से शिकायत है कि उन्हें अब कोई काम नहीं दे रहा। कहा जा रहा है कि सलमान को जैसे ही यह बात पता चली तो उन्होंने सरोज खान को अपने आने वाले प्रोजेक्ट में काम देने का वादा किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो सरोज खान ने सलमान खान से बीते गुरुवार (28 मार्च) को घर जाकर मुलाकात की। कहा जा रहा है कि जब सलमान को यह पता चला कि सरोज खान को काम नहीं मिल रहा है तो उन्होंने सरोज खान से मिलने की बात कही। इसी के बाद सरोज खान दबंग खान से उनके घर मिलने पहुंचीं।

After revealing shocking thing  for Thugs of Hindostan Saroj Khan get work in Salman Khan next film
Saroj Khan and Salman Khan - फोटो : twitter

खबरों की मानें तो सरोज खान से सलमान ने पूछा कि इस समय आप क्या कर रही हैं? सरोज खान ने कहा कि उनके पास अभी फिल्मों से जुड़ा कोई काम नहीं है। यंग एक्ट्रेस को इंडियन क्लासिकल डांस सिखा रही हूं। सरोज खान के यह कहते ही सलमान ने उनसे वादा किया वह उनके साथ अगले प्रोजेक्ट में काम करेंगे। सरोज खान और सलमान खान इससे पहले 'बीवी हो तो ऐसी' और 'अंदाज अपना-अपना' फिल्म में एक साथ काम कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After revealing shocking thing  for Thugs of Hindostan Saroj Khan get work in Salman Khan next film
Madhuri Dixit and Saroj Khan - फोटो : twitter

सरोज खान (Saroj Khan) इस वक्त 'कलंक' फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म में सरोज खान ने आलिया भट्ट और माधुरी दीक्षित के लिए कोरियोग्राफी की है। 'कलंक' फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है। 'कलंक' में आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर मुख्य किरदार में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
After revealing shocking thing  for Thugs of Hindostan Saroj Khan get work in Salman Khan next film
Kalank teaser poster - फोटो : twitter

फिल्म का टीजर और कई पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। वहीं इस फिल्म का टाइटल ट्रैक भी रिलीज हो गया है। टाइटल ट्रैक में वरुण और आलिया की दमदार केमिस्ट्री नजर आई। इस टाइटल ट्रैक को काफी पसंद किया जा रहा है। इस ट्रैक को अब तक 4 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस फिल्म को अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ बताया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed