{"_id":"5c9f5fdfbdec2213f8016c19","slug":"malaika-arora-and-arjun-kapoor-relation-rumor-again-and-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्जुन-मलाइका के रिश्ते को लेकर पहले भी फैली हैं ये 5 अफवाहें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अर्जुन-मलाइका के रिश्ते को लेकर पहले भी फैली हैं ये 5 अफवाहें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 30 Mar 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Malaika Arora Arjun Kapoor
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने रिश्ते की कभी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि बॉलीवुड स्टार्स से लेकर कुछ करीबी रिश्तेदार इन दोनों के रिश्ते की बात जरूर कह चुके हैं। अर्जुन और मलाइका के एक दूसरे को डेट करने की खबरें लंबे वक्त से आ रही हैं। ऐसे में शादी की तारीख तय होने की खबर हैरान करने वाली थी, जिसपर बोनी और मलाइका का बयान भी आ चुका है।
2 of 6
Arjun Kapoor Malaika Arora
- फोटो : instagram
डेक्कन क्रॉनिकल ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा कि अर्जुन और मलाइका क्रिश्चियन रिवाज से अप्रैल में शादी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि यह सेरेमनी प्राइवेट होगी। इसमें रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। दोनों का अफेयर इस वजह से ज्यादा चर्चा में रहा क्योंकि दोनों के बीच उम्र का फासला अधिक है। बता दें कि अरबाज और मलाइका 18 साल तक साथ रहे। दोनों का एक बेटा अरहान भी है, जिसे मलाइका के रिश्ते पर आपत्ति नहीं है।
3 of 6
malaika arjun
कुछ दिन पहले ऐसी खबरें भी आई थीं कि मलाइका को कपूर खानदान ने स्वीकार भी कर लिया है। यह दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखे जाते हैं। हाल ही में एक चैट शो के दौरान मलाइका ने अर्जुन को लेकर कहा था कि वह मुझे ऐसे भी और वैसे भी पसंद है। हाल ही में यह दोनों एक साथ मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर स्पॉट हुए थे। आकाश अंबानी की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन में भी हिस्सा लेने के लिए दोनों साथ रवाना हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Malaika Arora Arjun Kapoor
- फोटो : instagram
अर्जुन कपूर की मलाइका से जान पहचान सलमान खान के घर पर ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। बताते हैं कि यहीं से दोनों की दोस्ती प्यार में बदली। अरबाज खान ने इस रिश्ते पर एतराज जताया तो मलाइका ने अरबाज के साथ रहना छोड़ दिया। 45 साल की मलाइका दो साल पहले मशहूर निर्माता अभिनेता अरबाज खान से तलाक ले चुकी हैं। दोनों की शादी 1998 में हुई थी। अरबाज अब मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं ।
विज्ञापन
5 of 6
malaika arora, arjun kapoor
- फोटो : instagram
अर्जुन और मलाइका के रिश्तों ने बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस पर भी काफी असर डाला है। वह सलमान खान के साथ अपनी फिल्म 'वांटेड' की सीक्वेल बनाने की तैयारी करते रहे हैं, लेकिन अर्जुन कपूर से नाराज सलमान खान ने इससे इनकार कर दिया। बोनी कपूर भी अर्जुन कपूर के इस रिश्ते से खुश नहीं हैं, उनकी कोशिश है कि किसी तरह अर्जुन अपनी जिद छोड़ दें। देखना होगा कि यह दोनों अपने रिश्ते का आधिकारिक ऐलान कब तक करते हैं?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।