फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shilpa Shetty VS Richard Gere: शिल्पा शेट्टी को मिली राहत, 15 साल पहले लगा था अश्लीलता फैलाने का आरोप

Wed, 27 Jul 2022 02:08 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 27 Jul 2022 02:08 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty Richard Gere Case Actress Asks Court to Reject Plea Against Her Discharge News in Hindi
Richard Gere

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का विवादों से पुराना नाता रहा है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ में भी काफी उतार-चढ़ाव आए हैं। हालांकि अभिनेत्री ने हर बार पॉजिटिव रहकर इन विवादों से अपना पीछा छुड़ाया है। लेकिन एक विवाद ऐसा है जो पिछले 15 वर्षाें से अभिनेत्री का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। यह विवाद हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे से जुड़ा हुआ है, जिन्होंने सबके सामने स्टेज पर अभिनेत्री के हाथ पर किस कर दिया था।

Shilpa Shetty Richard Gere Case Actress Asks Court to Reject Plea Against Her Discharge News in Hindi
शिल्पा शेट्टी - फोटो : social media

दरअसल, आज से 15 साल पहले 2007 में आयाेजित AIDS अवेयरनेस प्रोग्राम में शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेरे ने शिरकत की थी। कार्यक्रम के दौरान रिचर्ड स्टेज पर बार-बार शिल्पा को गले लगाते और अभिनेत्री को किस करते हुए नजर आ रहे थे। जिसकी वजह से दोनों पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया। लेकिन बड़ी बात यह है कि 15 साल बाद भी केस का फैसला आया है। 

Shilpa Shetty Richard Gere Case Actress Asks Court to Reject Plea Against Her Discharge News in Hindi
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

मुम्बई की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शिल्पा शेट्टी को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि अभिनत्री, हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे की हरकत की विक्टिम थीं। कोर्ट में पेश किए गए सबूतों से यह साबित नहीं होता है कि अभिनेत्री इसमें शामिल थीं। मजिस्ट्रेट ने कहा कि कोर्ट में जमा किए गए वीडियो में यह साफ नजर आ रहा है कि शिल्पा को खुद इस बात का पता नहीं था। जब रिचर्ड गेरे ने शिल्पा को किस किया तब अभिनेत्री खुद हक्का-बक्का रह गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty Richard Gere Case Actress Asks Court to Reject Plea Against Her Discharge News in Hindi
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि 15 साल पहले बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में राजस्थान में दो और गाजियाबाद में एक केस दर्ज करवाया गया था। केस दर्ज होने के दस साल बाद अभिनेत्री ने याचिका दायर कर इस केस को मुंबई में ट्रांसफर करने की अपील की थी। जिस पर अब मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने अपना फैसला सुनाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed