फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navaratri 2022: आदि शक्ति मां दुर्गा की भक्ति में लीन दिखीं शिल्पा, पोस्ट साझा कर फैंस को दीं शुभकामनाएं

Mon, 26 Sep 2022 04:49 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 26 Sep 2022 04:49 PM IST
विज्ञापन
shilpa shetty shardiya navratri puja at home and wishes her fans happy navratri
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है। आम हो या खास इस दिनों हर कोई आदि शक्ति मां दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आ रहा है। घर-घर में मां की अखंड ज्योति जलाई जा चुकी है। ऐसे में टीवी और बॉलीवुड के सितारे कहां पीछे रह सकते हैं। शिल्पा शेट्टी उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जो हर त्योहार को धूमधाम से मनाती हैं। गणेश चतुर्थी हो या फिर नवरात्रि शिल्पा हर मौके पर आगे रहती हैं। आज भी उनके घर में देवी दुर्गा विराजी हैं और अभिनेत्री माता रानी की आराधना करती नजर आईं।

shilpa shetty shardiya navratri puja at home and wishes her fans happy navratri
शिल्पा शेट्टी के घर पूजन - फोटो : इंस्टाग्राम

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह मां दुर्गा की आरती करती नजर आ रही हैं। वीडियो में माता की मूर्ति और खूब सारा प्रसाद रखा नजर आ रहा है। वीडियो के साथ उन्होंने खूब लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। शिल्पा ने लिखा- 'शारदीय नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं...चलिए इन नौ दिनों में अपनी आत्मा की शुद्धि करते हैं'।

Shilpa Shetty: ढोल नगाड़ों की थाप के साथ शिल्पा ने दी बप्पा को विदाई, मैचिंग ड्रेस में नजर आया पूरा परिवार

shilpa shetty shardiya navratri puja at home and wishes her fans happy navratri
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अभिनेत्री हर साल नवरात्रि के पावन दिनों को अपने पूरे परिवार के साथ मनाती हैं। बता दें कि शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने घर पर आराम कर रही हैं। दरअसल, हाल ही में वह सेट पर घायल हो गई थीं। इस दौरान उनके पैरों में चोट लग गई थी और वह कुछ दिनों के लिए ब्रेक पर हैं। वहीं कुछ दिनों पहले वह गणेश विसर्जन के दौरान व्हील चेयर पर बैठकर डांस करती भी नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
shilpa shetty shardiya navratri puja at home and wishes her fans happy navratri
शिल्पा शेट्टी - फोटो : social media

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी जल्द ही रोहित शेट्टी की इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आने वाली हैं। शिल्पा एक अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, इस दौरान उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। अब डॉक्टर ने उनको कम से कम छह महीने आराम करने के लिए कहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed