फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: राज कुंद्रा के इंस्टाग्राम- ट्विटर अकाउंट हटाने के बाद शिल्पा शेट्टी ने साझा किया नोट, लिखी यह बात

Tue, 02 Nov 2021 01:05 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 02 Nov 2021 01:05 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty shares note after Raj Kundra goes off social media
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट साझा किया है। उन्होंने यह नोट पति राज कुंद्रा के सोशल मीडिया से दूरी बनाने के बाद शेयर किया है। इस नोट में एक किताब के अंश साझा किये गए हैं। इस किताब का नाम 'वाइल्डनेस ऑफ इंट्यूशन' है। दरअसल, उनका यह उद्धरण पति राज कुंद्रा के इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट को डिलीट करने के बाद आया है। यह नोट एलन एल्डा के उद्धरण के साथ शुरू होता है।


 

Shilpa Shetty shares note after Raj Kundra goes off social media
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

जिसमें लिखा गया है कि आपको अपने आराम के शहर को छोड़ना होगा और अपने अंतर्ज्ञान के जंगल में जाना होगा। आप जो खोजेंगे वह अद्भुत होगा। आप जो खोजेंगे वह आप स्वयं हैं। किताब का यह अंश “मुझे अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलने की जरूरत है और देखें कि क्या होता है। परिवर्तन से लड़ने के बजाय, मैं इसे स्वीकार करूंगा।' के साथ खत्म होता है।
 

Shilpa Shetty shares note after Raj Kundra goes off social media
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram/theshilpashetty

गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को यह बात पता चली थी कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया से किनारा कर लिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट को हमेशा के लिए डिलीट कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty shares note after Raj Kundra goes off social media
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि राज कुंद्रा इसी साल जुलाई में पोर्न से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किए गए थे। हालांकि, बाद में उन्हें 50000 हजार के मुचकले के साथ जमानत मिली थी। उनके जेल में रहने के दौरान शिल्पा शेट्टी कुंद्रा काफी मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। वह सोशल मीडिया पर लगातार किसी न किसी किताब का विचार साझा करती थीं। पति राज कुंद्रा के घर आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक पोस्ट साझा किया था। यह एक छोटा सा वीडियो था। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी काफी खुश नजर नजर आ रही थीं। 
 

विज्ञापन
Shilpa Shetty shares note after Raj Kundra goes off social media
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

पोर्न सामग्री में फंसने से पहले तक राज कुंद्रा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। वह अक्सर अपने अकाउंट से शिल्पा शेट्टी के भी वीडियोज शेयर करते रहते थे। इसके अलावा, परिवार के साथ फोटोज भी शेयर किया करते थे। कुंद्रा को जुलाई में अश्लील सामग्री को फिल्माने और उसके वितरण को लेकर गिरफ्तार किया गया था। उन्हें पोर्नोग्राफी केस का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया था। हालांकि, सितंबर को उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed