पिछले कुछ दिनों से बिजनेसमैन और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा सुर्खियों में बने हुए हैं और इसकी वजह है उनकी एक्स-वाइफ कविता को लेकर किए गए खुलासे। राज कुंद्रा की शिल्पा के साथ दूसरी शादी है और उनकी पहली पत्नी कविता से उन्हें कुछ कारणों से तलाक ले लिया था। शिल्पा पर अक्सर आरोप लगते रहे कि उन्होंने कविता का घर तोड़ा। राज और कविता के तलाक की वजह आज तक रहस्य बनी हुई थी लेकिन अब इस पर खुद राज ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। राज ने पिछले दिनों दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि कविता का उनकी बहन के पति संग संबंध थे और इसी वजह से दोनों ने तलाक लिया। अब इस खुलासे के बाद शिल्पा शेट्टी ने एक पोस्ट शेयर किया है।
रिश्ते: राज कुंद्रा की पूर्व पत्नी पर खुलासों के बीच शिल्पा शेट्टी ने साझा की खास पोस्ट, लिखी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें आगे लिखा है, 'कभी-कभी हम अच्छे लोगों के साथ की जा रही बुरी चीजों के बारे में देखते या सुनते हैं और हम कुछ नहीं करते क्योंकि वो घटनाएं या तो बहुत दूर हैं या कटी हुई सी लगती हैं। दुनिया में कहीं भी जब एक अच्छे व्यक्ति पर हमला किया जाता है, घायल किया जाता है, गिरफ्तार किया जाता है, जेल भेजा जाता है, प्रताड़ित किया जाता है या मार दिया जाता है तो हम सब थोड़े असुरक्षित हो जाते हैं।'

शिल्पा शेट्टी की इस पोस्ट को देखते हुए लोग कयास लगा रहे हैं कि उनका इशारा पति राज द्वारा किए गए खुलासे की ओर है। बता दें, राज ने अपने इंटरव्यू में ये भी कहा था कि शिल्पा ने उन्हें ये सब बताने से मना किया था। उन्होंने कहा कि मैं पहले ही ये बात सामने लाना चाहता था लेकिन उन्होंने मुझे ऐसा करने से रोक दिया था।
राज कुंद्रा ने बताया था कि, 'मेरा परिवार मेरे लिए सबकुछ है और कविता परिवार के सभी शख्स से लड़ती थी। हम एक ही घर में रहते थे मां, पापा, बहन और उसका पति, क्योंकि हम तभी भारत से यूके में सेटल हुए थे। इस दौरान कविता मेरी बहन के पति के करीब आ गई थी और उसके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताती थी। खासकर जब मैं बिजनेस ट्रिप की वजह से बाहर रहता था। परिवार के कई लोगों ने यहां तक की मेरे ड्राइवर ने भी बताया कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है, लेकिन मैं किसी भी बात पर ध्यान नहीं देता था।'
इसके बाद राज की बहन रीना कुंद्रा ने भी इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, 'मैंने हमेशा कविता को अपनी बड़ी बहन के रूप में माना था। मैं उससे प्यार करती थी और उस पर भरोसा करती थी। वो और मैं एक-दूसरे के बहुत करीब थे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि वो मेरे साथ ऐसा कर सकती है। यह हार्टब्रेकिंग था।'