14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि है। बीते साल सुशांत अपने घर पर मृत पाए गए थे। उनके निधन के बाद उनकी मौत पर तरह-तरह की अटकलें लगाई गईं। सीबीआई अभी भी मामले की जांच में लगी हुई है। सुशांत की अचानक हुई मौत के बाद कई लोग शक के घेरे में आए। जिसमें सुशांत के करीबी दोस्तों से लेकर उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी थीं। रिया काफी समय तक लाइमलाइट से दूर रहीं। लेकिन अब एक बार फिर से वो चर्चा में आ रही हैं। इस खबर में हम आपको रिया के उन खुलासों के बारे में बताने जा रहे हैं जो उन्होंने सुशांत की मौत के बाद किए थे।
ड्रग्स लेने से बॉलीवुड छोड़ने तक: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती ने किए थे बड़े खुलासे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत फिल्मी दुनिया छोड़ना चाहते थे
रिया चक्रवर्ती ने खुलासा करते हुए बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत फिल्मी जगत छोड़कर जाना चाहते थे। 'किस देस में होगा मेरा दिल' में सपोर्टिंग किरदार निभाने से लेकर 'पवित्र रिश्ता' जैसे शो में मानव बनकर सुशांत सिंह राजपूत ने लोगों का खूब दिल जीता। सुशांत ने छोटे परदे से निकलकर फिल्मों में अपनी सफलता के झंडे गाड़े और वो बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हो गए। उन्होंने काय पो छे, एम एस धोनी, पीके सहित कई सुपरहिट फिल्में दीं। ऐसे में रिया चक्रवर्ती का ये खुलासा कि सुशांत फिल्मी दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहकर मई 2020 में कूर्ग में बसना चाहते थे, काफी हैरान करने वाला था।
गांजे का सेवन करते थे सुशांत
रिया चक्रवर्ती ने कहा था, 'ये बहुत ही दुःख की बात है कि किसी के गुजर जाने के बाद हम उसके बारे में ऐसी बात करते हैं, लेकिन मेरे पास कोई और विकल्प नहीं है। हां, सुशांत गांजे का सेवन करते थें और हां वो लगभग रोज ही पीते थे। वे अपनी बहन और जीजा के साथ ड्रग्स भी लेते थे। सुशांत सिंह राजपूत मामले के बाद एनसीबी ने ड्रग मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया था।
पिता से नहीं थे अच्छे रिश्ते
रिया ने ये भी खुलासा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत के उनके पिता के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। रिया चक्रवर्ती ने कहा था, 'सुशांत ने मुझे बताया था कि जब वो बच्चे थे तबसे ही उनके पिता के साथ रिश्ते अच्छे नहीं थे। अभिनेता के निधन के बाद उनके पिता के.के. सिंह अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए आज भी लड़ाई लड़ रहे हैं।
मानसिक बीमारी का शिकार थीं सुशांत की मां
रिया चक्रवर्ती ने ये भी खुलासा किया कि सुशांत मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। अभिनेत्री ने कहा था, 'उनकी जो मां थीं, उनसे वो बेहद प्यार करते थे।' रिया ने आगे कहा 'मुझे लगता है कि उनके मानसिक तनाव का एक बड़ा कारण ये था कि वो अपनी मां के बिना जी नहीं सकते थें। वो भी मानसिक बीमारी की शिकार थीं।