टीवी रियलिटी डांसिंग शो सुपर डांसर चैप्टर 3 शुरू हो गया है। शिल्पा शेट्टी शो में जज की भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म डायरेक्टर अनुराग बसु और कोरियोग्रफर गीता कपूर भी जज के रूप में मौजूद हैं। रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में एक फैन ने स्टेज पर ऐसा कुछ किया शिल्पा शेट्टी बुरी तरह चौंक गईं।
फैंस की इस हरकत से बुरी तरह चौंकी शिल्पा शेट्टी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सुपर डांसर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, शो में एक कंटेस्टेंट ने ऐसा परफॉर्मेंस दिया कि सभी जज उससे बेहद इम्प्रेस हुए। शिल्पा शेट्टी तो इतनी खुश हुईं कि वो खुद भी स्टेज पर पहुंच गईं और उनके साथ मस्ती करने लगीं।
Our Super Kids are EXTRAordinary performers! Watch them tonight on #SuperDancerChapter3 Final Auditions, at 8 PM. @TheShilpaShetty @geetakapur @basuanurag @rithvik_RD @Pparitosh1 pic.twitter.com/WhFPY4sVYW
— Sony TV (@SonyTV) January 13, 2019
इससे पहले शो में 9 साल के कंटेस्टेंट तेजस वर्मा जब ऑडिशन देने आए तो उनके टैलेंट को देख शो के तीनों जज इतने प्रभावित हुए कि तीनों ने तेजस को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। इसके बाद जब तेजस की फैमिली स्टेज पर आई और तेजस की मां ने जो कहानी सुनाई उसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग इमोशनल हो गए। तेजस की मां ने शो में बताया- 'तेजस अपनी और अपने भाई की फीस 2 साल से खुद भर रहा है।' तेजस की मां की बात सुनकर अनुराग बसु ने कहा- 'इस बात को सुनकर हमें गर्व करना चाहिए या दुखी होना चाहिए समझ ही नहीं आ रहा है।'
इसके बाद शिल्पा शेट्टी ने कहा- 'इस बच्चे में बहुत टैलेंट है, लेकिन कभी-कभी प्रेशर की वजह से टैलेंट कम हो जाता है।' जिसके बाद शिल्पा ने तेजस की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया। तेजस ने टॉप 12 में जगह बना ली है।