शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा कुछ दिन पहले ही दोबारा माता-पिता बनें। इस बात की जानकारी खुद शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी। इस बीच राज कुंद्रा का एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो इस वजह से भी चर्चा में है क्योंकि इसमें शिल्पा राज को थप्पड़ मारती हुई दिखीं।
VIDEO: शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा को जड़ा तमाचा, कह दी ये बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो को खुद राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए राज ने लिखा- 'शुक्रिया आप सभी के प्यार का। टिक टॉक पर एक मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं वो भी सिर्फ तीन महीन में कैसे?' राज के फॉलोअर्स में इजाफा होते ही राज ने एक वीडियो बनाया। इस वीडियो में सभी सितारे राज के एक मिलियन फॉलोअर्स होने पर आश्चर्यचकित हैं।
वीडियो में दिखाया गया है कि राज गाने पर डांस कर रहे हैं। गाने के बोल हैं- 'न हम अमिताभ, न दिलीप कुमार, न किसी हीरो के बच्चे।' वीडियो में दिखाया गया है कि शिल्पा शेट्टी अचानक वहां पर आ जाती हैं और राज को थप्पड़ जड़ देती हैं। इसके बाद शिल्पा कहती हैं- 'औकात में रहो, मेरे पति हो।'
A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9) on
खास बात है कि राज कुंद्रा बिजनेस मैन हैं। ऐसे में उनके फॉलोअर्स की संख्या तीन महीने में तीन मिलियन होना अपने आप में बड़ी बात है। राज के लिए ये दोहरी खुशी का मौका है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी बेटी समीशा एक महीने की हो गई है और वो कुछ दिन पहले उसे घर भी ले आए हैं।
समीशा के एक महीने के होते ही शिल्पा ने एक तस्वीर साझा की थी। इसमें पूरा परिवार एक दूसरे के हाथ पर हाथ रखे हुए है। सबसे पहले राज कुंद्रा का हाथ है। फिर शिल्पा शेट्टी का हाथ है। उसके बाद शिल्पा-राज के बेटे वियान का हाथ और फिर बेटी समीशा का हाथ है। शिल्पा ने एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा था, 'तुम्हारा पहला पड़ाव, मेरी राजकुमारी समीशा। एक महीना पूरा करने की शुभकामनाएं। मैं तुमसे बेहद प्यार करती हूं।'
90 के दशक में टॉप पर थीं ये गायिका, अब जी रहीं गुमनामी की जिंदगी