बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने परिवार और बच्चों के साथ फोटो और वीडियो साझा करती रहती हैं। आज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के बड़े बेटे वियान का जन्मदिन है। वियान का जन्म 21 मई 2012 में हुआ था। ऐसे में आज के दिन शिल्पा शेट्टी के घर पर जश्न का माहौल है। इस खास मौके पर शिल्पा ने अपने पूरे घर को वियान के लिए सजाया है।ऐसे में शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के साथ मिलकर बेटे वियान बर्थडे पर सरप्राइज गिफ्ट देते हुए वीडियो साझा किया है। शिल्पा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। इस वीडियो में अभिनेत्री अपने पति राज कुंद्रा के साथ नजर आ रही हैं। राज अपने बेटे से कहते हैं कि अपनी आंखें बंद करो जैसे ही वियान अपनी आंखें बंद करते हैं। शिल्पा उनके हाथों में एक नया पेट पकड़ाती हैं।
Shilpa Shetty: नौ साल के हुए शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान, जन्मदिन पर दिया ये सरप्राइज गिफ्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, शिल्पा ने अपने बेटे को एक पेट डॉग तोहफे में दिया। इस डॉग का नाम ट्रफल है। शिल्पा का मानना हैं कि बच्चों को पेट देना ही चाहिए। क्योंकि जब वो किसी की जिम्मेदारी उठाने की बात करते हैं तो वो अपने आप को भी जिम्मेदार समझते हैं। छोटी उम्र में बच्चों को पेट देने से एक फायदा जरूर होता है।
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)
इस वीडियो को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'वियान कई दिनों से हमसे एक नए पेट की मांग कर रहा था, लेकिन हमने उससे कहा था कि जब वो 10 साल का हो जाएगा तब हम उसे नया पेट देंगे। लेकिन उसने इसे एक साल पहले ही पा लिया।'
इसके अलावा शिल्पा ने एक थ्रोबैक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वियान डांस कर रहे हैं और उनके आसपास मौजूद सभी लोग 'हैप्पी बर्थडे' गाना गा रहे हैं। वीडियो साझा करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, 'आप बहुत तेजी से बड़े हो रहे हैं, अब ठीक से गले भी नहीं लगा पाती।' शिल्पा आगे लिखती हैं, 'वियान यह वीडियो तब की है जब तुम चार साल के थे। हम जानते हैं कि जन्मदिन आपके लिए कितना मायने रखता है और आप इसके लिए कितना एक्साइटेड रहते हैं, लेकिन दो साल से लगातार आपका बर्थडे हम इस तरह से मना रहे हैं। आप चीजों को समझते हैं और हमें ऐसे संवेदनशील, दयालु और प्यार करने वाले बेटे पर बहुत गर्व है। आप बड़े हो रहे हैं।'
वहीं, राज कुंद्रा ने भी बेटे के जन्मदिन पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय सन... माई रॉकस्टार माय हार्टबीट।' बता दें कि हाल ही में शिल्पा ने बताया था कि उनकी पूरी फैमिली कोरोना संक्रमित हो गई थी। बेटे वियान, बेटी समीशा सहित उनका पूरा परिवार होम क्वारंटीन में था और फिलहाल सभी ठीक हैं।