राज कुंद्रा को सोमवार को पोर्नोग्राफिक वीडियो बनाने के मामले में मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है और अब उनकी कस्टडी के समय को भी बढ़ा दिया गया है ताकि पुलिस मामले की जांच ठीक तरह से कर सके। इसी बीच लोगों ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को भी जमकर ट्रोल किया है। शिल्पा ने बीते दिनों त्राटक योग पर एक वीडियो साझा किया था, जिसपर यूजर्स ने उनके पति से जुड़े कई सारे आपत्तिजनक कमेंट्स किये हैं। शमिता शेट्टी का बहन शिल्पा शेट्टी को समर्थन सोशल मीडिया पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
Raj Kundra Case : बहन शिल्पा शेट्टी के समर्थन में आईं शमिता, लिखा- ‘यह समय भी बीत जाएगा’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमिता हैं शिल्पा के साथ
शुक्रवार को शिल्पा शेट्टी की कमबैक फिल्म ‘हंगामा 2’ डिज्नी हॉट स्टार पर रिलीज हुई है और इसी दिन राज कुंद्रा की कस्टडी को 27 जुलाई तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसे में शमिता शेट्टी ने बहन शिल्पा को हौसला देने की कोशिश करी है। यह मैसेज उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा है।
शमिता ने कही है ये बात
शमिता ने हंगामा 2 का पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि- ‘ऑल द बेस्ट मेरी डार्लिंग मंकी 14 वर्ष बाद रिलीज हुई तुम्हारी फिल्म हंगामा के लिए। मैं जानती हूं कि तुमने इसके लिए खूब मेहनत की है….पूरी टीम ने की है…. लव यू और हमेशा तुम्हारे साथ हूं। जीवन में तुम कई सारे उतार-चढ़ावों से गुजरी हो और एक बात मैं बहुत अच्छे से जानती हूं… तुम और भी मजबूत बनकर उभरी हो….यह भी बीत जाएगा मेरी डार्लिंग। पूरी टीम को ऑल द बेस्ट।
शिल्पा ने लिखा था यह संदेश
शिल्पा शेट्टी ने शुक्रवार को अपनी फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए कहा कि मैं योग की शिक्षा पर विश्वास रखती हूं। एकमात्र जगह जहां पर जीवन वर्तमान में अस्तित्व रखता है, अभी। हंगामा 2 में एक पूरी टीम की खूब सारी मेहनत है जिसने अच्छी फिल्म बनाने के लिए खूब मेहनत की है इसलिए फिल्म पर कोई प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा था कि वे आज, सभी से निवेदन कर रही हैं कि अपने और परिवार के चेहरे पर मुस्कराहट लाने के लिए और फिल्म से जुड़े हर व्यक्ति के लिए इस फिल्म को जरूर देखें। उन्होंने संदेश को धन्यवाद देते हुए खत्म किया है।