फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड से लेकर टीवी तक इन अभिनेत्रियों ने दी ईस्टर की बधाई, गुडीज देखकर गदगद हुईं शिल्पा शेट्टी

Mon, 05 Apr 2021 10:49 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 05 Apr 2021 10:49 AM IST
विज्ञापन
shilpa shetty to Malaika Arora and kareena kapoor wished for easter 2021 on instagram
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : Insatagram

ईस्टर संडे ईसाई समुदाय का बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। इस बार 4 अप्रैल को ईस्टर संडे था। दरअसल, गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु को कई तरह की यातनाएं देते हुए सूली पर चढ़ा दिया गया था। फिर इसके दो दिन बाद रविवार (ईस्टर संडे) को प्रभु यीशु पुन: जीवित हो गए थे। प्रभु के दोबारा जीवित होने की खुशी में ईसाई समुदाय के लोग इस दिन को त्यौहार के रूप में मनाते हैं। इस मौके पर भारत में भी लोगों ने इसे बड़े हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट किया। वहीं बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्स ने इसकी बधाइयां दीं। कुछ सेलेब्स ने तो सोशल मीडिया के जरिए गिफ्ट और मिठाइयों की तस्वीरें व वीडियोज भी साझा किए।

shilpa shetty to Malaika Arora and kareena kapoor wished for easter 2021 on instagram
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Insatagram- @malaikaaroraofficial

हाल ही में दुनिया भर में ईस्टर का त्यौहार मनाया गया। बॉलीवुड के सितारों ने भी ईस्टर की खुशियां मनाईं और अपने सभी प्रशंसकों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इसी बीच मलाइका और अर्जुन भी ईस्टर की पार्टी में जाते हुए एक साथ स्पॉट किए गए थे। दोनों ईस्टर 2021 की खुशी में मलाइका के घर रखी गई लंच पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। उनके घर ईस्टर, क्रिसमस आदि की पार्टी हर साल होती है और ऐसे में वह माता-पिता के घर जाती हैं। इस मौके पर मलाइका बेहद खूबसूरत आउटफिट में पार्टी के लिए पहुंची थीं। उन्होंने पीले रंग की फ्लोरल मैक्सी पहनी थी। स्पेगेटी स्ट्रिप्स और फ्रिल्स वाली इस ड्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। वहीं अर्जुन ने ब्राउन टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहना था। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को शुभकामना दी।

shilpa shetty to Malaika Arora and kareena kapoor wished for easter 2021 on instagram
करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा - फोटो : Social media

इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने करीना कपूर खान को भी याद रखा। ईस्टर के मौके पर मलाइका ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ वक्त बिताया, लेकिन वह करीना कपूर को नहीं भूलीं। मलाइका ने करीना के लिए एक खास तोहफा भेजवाया। करीना ने इंस्टा स्टोरी शेयर कर मलाइका अरोड़ा को शुक्रिया कहा और गुडीज के एक बॉक्स की तस्वीर साझा की। बता दें कि करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा बेस्ट फ्रेंड हैं। दोनों हर खास मौके पर साथ वक्त बिताती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
shilpa shetty to Malaika Arora and kareena kapoor wished for easter 2021 on instagram
ईस्टर पर शिल्पा शेट्टी के गुडीज - फोटो : Insatagram- @theshilpashetty

बॉलीवुड में कोई त्यौहार या फंक्शन का माहौल हो तो भला अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कैसे पीछे रह सकती हैं। इस मौके पर उन्हें पसंदीदा मीठा खाने को भी मिल जाता है और वे अपने मीठे की क्रेविंग का खूब आनंद लेती हैं। ईस्टर पर भी ऐसा ही हुआ। शिल्पा शेट्टी ने अपनी बहन शमिता और बेटे के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियोज शेयर किए। साथ ही कई सारी फोटोज भी साझा कीं। गुडीज देखकर शिल्पा कितनी उत्साहित हैं, ये वीडियो में साफ देखा जा सकता है। इस क्लिप के जरिए शिल्पा ने सभी को ईस्टर की बधाई दी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

 

विज्ञापन
shilpa shetty to Malaika Arora and kareena kapoor wished for easter 2021 on instagram
नीतू कपूर - फोटो : Insatagram- @neetu54

रणबीर कपूर की मां और बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू सिंह ने भी ईस्टर के मौके पर फैंस को इसकी बधाई व शुभकामनाएं भेजीं। अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर उन्होंने ‘हैप्पी ईस्टर’ कहकर फोटो डाली। बता दें कि नीतू सिंह ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर अपनी सूट वाली कुछ तस्वीरें डाली दीं, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed