फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्पताल में भर्ती हुए अक्षय कुमार, सोशल मीडिया पर दी थी कोरोना संक्रमित होने की जानकारी

Mon, 05 Apr 2021 10:17 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 05 Apr 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Admitted Hospitalised After He Tested Covid 19 positive
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media

कोरोना की दूसरी लहर का कहर महाराष्ट्र में सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। फिल्म इंडस्ट्री पर भी कोविड-19 का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। बीते रोज अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी थी कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और वह होम क्वारंटीन हैं। अब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Akshay Kumar Admitted Hospitalised After He Tested Covid 19 positive
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar

उन्हें सेंट्रल मुंबई के हीरानंदानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी अक्षय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। अक्षय ने लिखा- आपकी दुआओं का असर दिख रहा है। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं लेकिन कुछ मेडिकल कारणों से मैं अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। जल्द घर लौटूंगा। ध्यान रखें।'
 


 

Akshay Kumar Admitted Hospitalised After He Tested Covid 19 positive
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar

इससे पहले अक्षय कुमार ने लिखा था- 'मैं सभी को सूचित कर देना चाहता हूं कि इसी सुबह मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मैंने अपने आप को तुरंत आइसोलेट कर लिया गया है। अपने घर पर ही मैं क्वारंटाइन हूं और सभी चिकित्सकीय सावधानियों का ध्यान रख रहा हूं। मैं सभी से अनुरोध करना चाहूंगा कि हाल ही में जो भी मेरे संपर्क में आया हो वह खुद भी जाकर अपना परीक्षण करवा ले। मैं जल्द ही वापस काम पर लौटूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Admitted Hospitalised After He Tested Covid 19 positive
अक्षय कुमार

जब से कोरोना वायरस ने देश में दस्तक दी है तब से तमाम बड़े छोटे कलाकार इस वायरस का शिकार हो चुके हैं। जब कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन लागू किया गया तब सरकार की तरफ से लोगों को इस वायरस के प्रति जागरूक करने का काम सबसे ज्यादा अक्षय कुमार ही कर रहे थे। जब फिल्मों की शूटिंग बंद हुईं और सभी लोग घरों में बैठे हुए थे तब भी अक्षय कुमार ने ही सबसे पहले भारत सरकार के लिए एक विज्ञापन की शूटिंग की थी जिसमें वह कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बताते हुए नजर आए।

विज्ञापन
Akshay Kumar Admitted Hospitalised After He Tested Covid 19 positive
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आजकल अक्षय अपनी एक और फिल्म 'राम सेतु' की शूटिंग में व्यस्त थे। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। अक्षय के साथ इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और नुशरत भरुचा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। अक्षय कुमार यहां एक पुरातत्वविद का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हुई है। हालांकि इस फिल्म से जुड़े 45 जूनियर आर्टिस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed