बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कम समय में इंडस्ट्री में अच्छी सफलता पाई है। इस समय दिशा कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। इसमें से एक सलमान खान के साथ 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड' भी शामिल है। दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। रविवार को अभिनेत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया का पारा गर्म कर दिया। इन तस्वीरों को देख यूजर्स खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
दिशा पाटनी ने शेयर कीं बोल्ड अदाओं वाली तस्वीरें, यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज में वो अलग-अलग पोज देती नजर आईं। उनके इस अदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दिशा की इन तस्वीरों को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।
वहीं, उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए एक कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा 'मूड'। बता दें कि फोटो देखकर वाकई अभिनेेत्री पूरे मूड में नजर आ रही हैं। दिशा लगातार सोशल मीडिया पर बोल्ड फोटो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सफेद बिकिनी में अपनी एक बोल्ड फोटो साझा की थी, जिसको फैंस ने खूब पसंद किया था।
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी' एक सेशन चलाया था, जिसके जरिए उन्होंने अपने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए थे। इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि उन्हें समंदर और पहाड़ों में से क्या सबसे ज्यादा पसंद है?
इस सवाल का जवाब दिशा ने तस्वीर शेयर कर दिया था। उन्होंने जो तस्वीर शेयर की उसमें दिशा व्हाइट टू-पीस में नजर आ रही हैं। उनके पीछे समंदर नजर आ रहा है और इसे शेयर करते हुए दिशा ने बताया है कि 'पहाड़ से ज्यादा उन्हें बीच पसंद है।'