फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरेंः बॉलीवुड अभिनेत्री शशिकला का निधन और अक्षय-गोविंदा हुए कोरोना संक्रमित

Mon, 05 Apr 2021 08:14 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 05 Apr 2021 08:14 AM IST
विज्ञापन
Sashikala passed away at the age of 88 and Akshay Govinda tests corona positive
शशिकला, गोविंदा, अक्षय कुमार - फोटो : Instagram

70 के दशक की हिट एक्ट्रेस शशिकला का आज यानी चार अप्रैल को निधन हो गया है। 88 साल की उम्र में अभिनेत्री ने आखिरी सांस ली है। शशिकला का निधन 4 अप्रैल को दोपहर 12 बजे हुआ। उन्होंने करीब 100 बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। फिलहाल वो लंबे समय से बॉलीवुड से दूर थी। शशि का पूरा नाम शशिकला जावलकर है। शशि एक मराठी परिवार से ताल्लुक रखती थी।




बॉलीवुड अभिनेत्री शशिकला का निधन, 88 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Sashikala passed away at the age of 88 and Akshay Govinda tests corona positive
दीपा चटर्जी और सौमित्र चटर्जी - फोटो : Instagram

साल 2020 में हमने कई सितारों को खोया और उसी में से एक थे बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार सौमित्र चटर्जी। दुनिया भर में एक उम्दा अभिनेता के तौर पर अपनी पहचान रखने वाले सौमित्र चटर्जी के निधन के बाद अब उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपा चटर्जी का भी निधन हो गया है। 83 वर्षीय दीपा चटर्जी का किडनी फेल होने से बीती रात कोलकाता के कोलंबिया एशिया अस्पताल में निधन हो गया।


सौमित्र चटर्जी की पत्नी दीपा चटर्जी का कोलकाता में हुआ निधन, लंबे समय से थीं बीमार

Sashikala passed away at the age of 88 and Akshay Govinda tests corona positive
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना महामारी की दूसरी लहर देश में तेजी से फैल रही हैं और ऐसे में लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। तो वहीं सेलेब्स के भी कोरोना संक्रमित होने की खबरें लगातार आ रही हैं। अब सुपरस्टार गोविंदा भी कोरोना की जद में आ गए हैं और उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। गोविंदा के प्रवक्ता ने एक्टर की तबियत की जानकारी दी है।


अक्षय कुमार के बाद अभिनेता गोविंदा भी कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
Sashikala passed away at the age of 88 and Akshay Govinda tests corona positive
कंगना रणौत-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत जयललिता की बायोपिक ‘थलाईवी’ को लेकर हर जगह इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक सुर्खियां बटोर रखी हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी की अपकमिंग फिल्म 'थलाइवी' का गाना 'चली चली' रिलीज हुआ है, इस फिल्म में वह जयललिता के किरदार में दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके गाने को खूब प्रतिक्रिया मिली।


कंगना रणौत की फिल्म 'थलाइवी' के गाने पर करण जौहर का 'डांस' हुआ वायरल, अभिनेत्री ने बताया बेस्ट वीडियो

विज्ञापन
Sashikala passed away at the age of 88 and Akshay Govinda tests corona positive
रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे - फोटो : Instagram

देश में एक बार फिर कोरोना की लहर बढ़ती दिख रही है और मनोरंजन जगत इससे काफी प्रभावित नजर आ रहा है। बॉलीवुड और टीवी जगत के कई मशहूर सितारे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। प्रचलित टीवी शो अनुपमां की अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने कुछ समय पहले ही कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी वहीं अब उनके को-स्टार सुधांशु पांडे के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आ रही है।


रुपाली गांगुली के बाद अब सुधांशु पांडे भी हुए कोरोना संक्रमित, फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की कामना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed