फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shilpa Shirodkar: मोटापे के कारण नहीं मिलता था काम, लोग उड़ाते थे मजाक, शिल्पा शिरोडकर का छलका दर्द

Sun, 08 Jan 2023 06:25 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 08 Jan 2023 06:25 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shirodkar reveals about bollywood industry called her fat in 90s rejected her from chaiyya chaiyya song
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना नाम है शिल्पा शिरोडकर। जिन्होंने 90 के दशक में कई हिट फिल्मों में काम किया। शिल्पा ने साल 2000 में इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने के बावजूद शिल्पा शिरोडकर को काफी बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। शिल्पा ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है।

Shilpa Shirodkar reveals about bollywood industry called her fat in 90s rejected her from chaiyya chaiyya song
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : insta

नब्बे के दशक में अपने अभिनय और आइटम डांस से तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने अपने अभिनय के दम पर पूरी इंडस्ट्री पर राज किया था। कहने को तो शिल्पा ने इंडस्ट्री में बहुत कम समय तक ही काम किया लेकिन उन्होंने अपने अभिनय के दम पर खूब नाम कमाया। लेकिन मोटापे और बढ़े वजन के कारण शिल्पा शिरोडकर ने खूब रिजेक्शन भी झेला। अब हाल ही में उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बॉलीवुड में बिताए अपने वक्त पर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। शिल्पा शिरोडकर ने बातचीत करते हुए बताया कि इंडस्ट्री के लोग उन्हें मोटी और मनहूस कहते थे। और फिल्म 'दिल से' का गाना  'छैयां छैयां' गाने से भी उन्हें हटाकर मलाइका को साइन किया गया।

यह भी पढ़ें: बिना सिंदूर लगाए दिखीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति, यूजर्स बोले- तलाक हुआ नहीं और ये..

Shilpa Shirodkar reveals about bollywood industry called her fat in 90s rejected her from chaiyya chaiyya song
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : insta

आगे शिल्पा से जब यह सवाल पूछा गया कि उनके हाथ से 'छैयां छैयां' गाना कैसे निकला? तो इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'भला कौन चाहेगा कि उसके हाथ से इतना बढ़िया गाना निकले, जिसमें शाहरुख खान थे। इस गाने के लिए फराह खान मेरे पास उस गाने के साथ आईं और उन्होंने कहा कि वो मुझे इस गाने में लेना चाहती थीं। लेकिन उन्होंने मुझे सिर्फ इसलिए नहीं लिया क्योकि मैं मोटी थी। और सिर्फ इसी कारण उन्होंने मलाइका अरोड़ा को इस गाने के लिए  साइन कर लिया।

यह भी पढ़ें: विवादों में घिरे रहने पर पवन सिंह ने बयां किया अपना दर्द, बोले- बदनामी को मेरा भाग्य कह लीजिए..

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shirodkar reveals about bollywood industry called her fat in 90s rejected her from chaiyya chaiyya song
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : insta

तो वहीं बातचीत को आगे बढ़ाते हुए शिल्पा से सवाल पूछा गया क्या लुक्स और वजन की वजह से उन्हें करियर में आगे बढ़ने में मुश्किल हुई? इस सवाल पर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा,'मुझे आज भी याद है 'मुझे यह तो याद नहीं कि मेरे वजन या फिर मैं जैसी दिखती थी, उसकी वजह से मेरी सक्सेस या फिर मुझे मिले प्यार का पैमाना तय हुआ। नब्बे के दशक में इन चीजों के कोई मायने नहीं थे। हम एक समय पर एक साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम करते थे। कई शिफ्ट में काम करते थे।

यह भी पढ़ें: अश्लील गाना गाने पर ट्रोल हुए ये भोजपुरी गायक, पुलिस थाने तक पहुंच गया था एक का केस

विज्ञापन
Shilpa Shirodkar reveals about bollywood industry called her fat in 90s rejected her from chaiyya chaiyya song
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : insta
शिल्पा शिरोडकर ने आगे बताया कि आज अगर वह इंडस्ट्री में काम कर रही हैं तो इसके पीछे मिथुन चक्रवर्ती का हाथ है। वहीं अनिल कपूर ने भी उनकी बहुत मदद की थी। शिल्पा शिरोडकर ने उस वक्त को याद करते हुए कहा, 'मुझे याद है कि 90 के दशक में एक तेलुगू फिल्म की कास्टिंग चल रही थी और अनिल कपूर हैदराबाद में शूटिंग कर रहे थे। वह मेरी फोटो एल्बम लेकर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के पास गए और मुझे वह फिल्म मिल गई। मैं आज इस इंडस्ट्री में काम कर रही हूं तो इसकी वजह मिथुन दा हैं'। 

यह भी पढ़ें: पवन सिंह पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोपों से पलटीं यामिनी सिंह, कहा- गलत तरीके से...
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed