फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आठ साल बड़ी फराह खान के दीवाने हो गए थे शिरीष कुंदर, धर्म भी नहीं बनी दीवार

Mon, 24 May 2021 10:05 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 24 May 2021 10:05 AM IST
विज्ञापन
Shirish Kunder Birthday Special Know His Love Story With Farah Khan
शिरीष कुंदर,फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया

शिरीष कुंदर आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। शिरीष कुंदर (Shirish Kunder) का जन्म 24 मई 1973 को मैंगलोर में हुआ था। मुंबई में उनकी पढ़ाई लिखाई हुई। शिरीष बॉलीवुड में आने से पहले एक इलेक्ट्रॉनिकल इंजीनियर थे और मोटोरोला कंपनी में काम करते थे। कंपनी में चार साल तक काम करने के बाद शिरीष ने इंडस्ट्री बदली और बॉलीवुड में किस्मत आजमाने आ गए। शिरीष ने फिल्म इंडस्ट्री में एडिटर के तौर पर काम किया। 



ऐसे हुई थी फराह खान से मुलाकात
शिरीष कुंदर और फराह खान की पहली मुलाकात 'मैं हूं ना' के सेट पर हुई थी। सेट पर दोनों हमेशा लड़ते रहते थे। किसी ने नहीं सोचा था कि ये दोनों कभी शादी करेंगे। लेकिन अचानक एक दिन शिरीष ने फराह को प्रपोज कर दिया।

Shirish Kunder Birthday Special Know His Love Story With Farah Khan
farah khan sirish kundar marriage - फोटो : Twitter

फराह ने शिरीष को हां कहने में काफी समय लिया लेकिन आखिरकार दोनों ने एक दूसरे के प्यार को समझा। दोनों में उम्र का फासला था। फराह जहां 32 साल की थीं तो वहीं शिरीष 25 साल के थे।लेकिन दोनों के बीच उम्र और धर्म की सीमा नहीं आई। करीब सात महीने डेटिंग के बाद गोवा में उन्होंने सगाई की थी। 2004 में उन्होंने तीन बार शादी की थी। पहले रजिस्टर्ड मैरिज की। फिर दक्षिण भारतीय रीति रिवाज से शादी की। इसके बाद दोनों का निकाह हुआ।


 

Shirish Kunder Birthday Special Know His Love Story With Farah Khan
फराह खान और शिरीष कुंद्र - फोटो : फाइल फोटो

फराह खान से शादी करने के बाद शिरीष ने 'तीस मार खां और 'जोकर' जैसी फिल्मों की कहानी भी लिखी। लेकिन दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गईं। हालांकि दोनों की जोड़ी बॉलीवुड में काफी मशहूर है। दोनों एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shirish Kunder Birthday Special Know His Love Story With Farah Khan
फराह खान और शिरीष कुंद्र

एक इंटरव्यू में खुद फराह ने शिरीष के प्रपोजल के बारे में बताया था। फराह ने बताया था कि कैसे अपनी बातों से शिरीष ने उन पर जादू कर दिया था। शिरीष ने कहा था, 'डार्लिंग अगर तुम मुझसे शादी नहीं करना चाहती तो चली जाओ। मैं तुम्हें सिर्फ देखकर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता। अगर तुम सीरियस हो और हम शादी करने जा रहे हैं तो ही इस रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे'।

विज्ञापन
Shirish Kunder Birthday Special Know His Love Story With Farah Khan
फराह खान और शिरीष कुंदर - फोटो : isntagram/bollywood_History

दोनों तीन बच्चे (ट्रिप्लेट्स) आन्या, दीवा और जार के माता-पिता हैं। इनका जन्म साल 2008 में एक साथ हुआ था। दोनों अपने बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें साझा करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed