फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत मामले में हो रही जांच पर बोले संजय राउत, 'एक महीना बीता अब क्या सामने आना बाकी'

Tue, 30 Jun 2020 02:44 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 30 Jun 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sena leader Sanjay Raut has questioned the police investigation on Sushant Singh Rajput death
सुशांत सिंह राजपूत और संजय राउत - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले में पुलिस लगातार छानबीन कर रही है। इस मामले में अब तक कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने पूछा है कि आखिर पुलिस इस मामले में लोगों से इतनी देर पूछताछ क्यों कर रही है? इसे लेकर उन्होंने शिवसेना के मुखपत्र सामना में एक लेख लिखा है।

Shiv Sena leader Sanjay Raut has questioned the police investigation on Sushant Singh Rajput death
शिवसेना सांसद संजय राउत - फोटो : ANI
इस लेख के माध्यम से संजय ने कहा है कि सुशांत की मौत को लगभग महीना होने को आया है लेकिन अभी तक इसके बारे में चर्चा हो रही है। संजय राउत के मुताबिक सुशांत सिंह की मौत का उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुशांत की मौत के बाद देश में और भी बहुत कुछ घटा है लेकिन इस पर किसी का ध्यान ही नहीं है। सारा ध्यान सुशांत की मौत पर ही है। 
Shiv Sena leader Sanjay Raut has questioned the police investigation on Sushant Singh Rajput death
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

संजय राउत ने आगे सवाल उठाते हुए कहा, 'सुशांत की मौत के मामले में अब और किस बात की खोजबीन बाकी है। ये बात साफ है कि वो अज्ञातवास में थे और उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस घटना के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री और नेपोटिज्म की हवा निकल गई। अब क्या बाकी है?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shiv Sena leader Sanjay Raut has questioned the police investigation on Sushant Singh Rajput death
सुशांत सिंह राजपूत, संजय राउत - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले संजय राउत ने खुलासा किया था कि सुशांत लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रह चुके जॉर्ज फर्नांडिस की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुने गए थे। हालांकि, अब जब सुशांत इस दुनिया में नहीं रहे तो अब यह बायोपिक बनेगी या नहीं, इस पर संजय ने खुलकर कोई बात नहीं की।

विज्ञापन
Shiv Sena leader Sanjay Raut has questioned the police investigation on Sushant Singh Rajput death
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों मुंबई पुलिस के DCP अभिषेक त्रिमुखे ने एएनआई से बातचीत में कहा था कि वे अभी तक 27 लोगों की बयान दर्ज कर चुके हैं। उन्होंने आगे बताया कि कूपर हॉस्पिटल में सुशांत के शव का पोस्टमार्टम हुआ था, जिसमें उनकी मौत का कारण फांसी की वजह से दम घुटना पाया गया है। ये बात डॉक्टरों ने साफ-साफ सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लिखी है।

सलमान खान के समर्थन में आए शोएब अख्तर, बोले- उन्हें सुशांत की मौत का जिम्मेदार ठहराना गलत

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed