फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाने माने कॉमेडियन शिवाजी राजा को हार्ट अटैक, आईसीयू में कराया गया भर्ती

Thu, 07 May 2020 09:48 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 07 May 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
Shivaji Raja Tollywood Comedian hospitalised after suffering a heart attack he is under observation in ICU
शिवाजी राजा - फोटो : ट्विटर

दक्षिण भारतीय फिल्मों (Tollywood Comedian) के जाने माने अभिनेता शिवाजी राजा (Shivaji Raja) को हार्ट अटैक (Heart Attack) की वजह से हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी।

Shivaji Raja Tollywood Comedian hospitalised after suffering a heart attack he is under observation in ICU
शिवाजी राजा - फोटो : ट्विटर

खबरों की मानें तो अस्पताल में भी शिवाजी को हार्ट अटैक आया है। फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके करीबी दोस्तों के मुताबिक शिवाजी राजा का अचानक बीपी लो हो गया। जिसकी वजह से उन्हें आर्ट अटैक आया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स ने सुझाव दिया है कि उन्हें स्टंट लगाया जाए। 

Shivaji Raja Tollywood Comedian hospitalised after suffering a heart attack he is under observation in ICU
शिवाजी राजा - फोटो : ट्विटर

शिवाजी राजा (Shivaji Raja) को अचानक दिल का दौरा पड़ने की खबर से सिनेमा जगत की हस्तियों को झटका लगा है। वे उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में पूछ रहे हैं और काफी परेशान हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी सलामती के लिए भी दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shivaji Raja Tollywood Comedian hospitalised after suffering a heart attack he is under observation in ICU
शिवाजी राजा - फोटो : ट्विटर

शिवाजी राजा (Shivaji Raja) कल्लू, अहो ब्रह्मा ओहो शिश्या, देवुडू, कालीसुंदम रा, मनसिष्ठ रा, ओक्काडे, पापना संदादी, पुत्तिनिकी रा चेलि, संपांगी, समुद्रम, शंकर दादा एमबीबीएस जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में छोटी भूमिकाओं में भी दिखाई दिए हैं। उन्हें चार बार नंदी अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।

विज्ञापन
Shivaji Raja Tollywood Comedian hospitalised after suffering a heart attack he is under observation in ICU
शिवाजी राजा - फोटो : ट्विटर

आंध्र प्रदेश में 26 फरवरी 1962 को जन्में शिवाजी राजा को उनके फैन सुब्बा राजू के नाम से भी बुलाते हैं। अभिनेता और प्रोड्यूसर शिवाजी राजा ने अब तक 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। फैंस उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed