हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा रहीं शोभना समर्थ की आज बर्थ एनिवर्सरी है। उनका एक परिचय यह भी है कि वे काजोल और तनीषा मुखर्जी की नानी थीं यानी दिग्गज अदाकारा नूतन और तनुजा की मां। शोभना समर्थ का जन्म 17 नवंबर 1916 को मुंबई में हुआ और उन्हें अभिनय प्रतिभा विरासत में मिली। उनकी मां रतन बाई मराठी सिनेमा की चर्चित अदाकारा और गायिका रहीं। शोभना समर्थ ने भी मराठी सिनेमा से डेब्यू किया। उनकी पहली हिंदी फिल्म 'निगाहें नफरत' (1935) थी। उन्होंने कई लोकप्रिय फिल्मों में लीक से हटकर किरदार किए और अभिनय विरासत अपनी अगली पीढ़ी को भी सौंप गईं। निजी जिंदगी की बात करें तो शोभना की शादी निर्देशक कुमारसेन समर्थ से हुई। फिर समर्थ परिवार की रिश्तेदारी इंडस्ट्री के एक और प्रतिष्ठित परिवार मुखर्जी खानादान में हुई। इन दोनों परिवारों की पीढ़ियां आज भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। आइए जानते हैं...
Shobhna Samarth: हिंदी सिनेमा का सबसे समर्थ परिवार..., देखिए मुखर्जी और समर्थ फैमिली का पूरा वंश वृक्ष
भारतीय सिनेमा में मुखर्जी-समर्थ परिवार का बड़ा योगदान रहा है। आज भी इन परिवारों की पीढ़ियां इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। चलिए जानते हैं इनकी वंश बेल के बारे में...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखर्जी परिवार और समर्थ परिवार में जुड़ा संबंध
मुखर्जी और समर्थ, सिनेमा के दोनों परिवारों की अगली पीढ़ियों के बारे में जानने से पहले मुखर्जी परिवार के बारे में जान लेते हैं। दिग्गज निर्माता शशधर मुखर्जी इस परिवार के मुखिया थे। उन्होंने 1930 के दशक में बॉम्बे टॉकीज के साथ अपने करियर की शुरुआत की। साल 1943 में उन्होंने राय बहादुर चुन्नीलाल, अशोक कुमार और ज्ञान मुखर्जी के साथ फिल्मिस्तान स्टूडियो की स्थापना की। फिर अपना स्वतंत्र स्टूडियो, फिल्मालय शुरू किया। शशधर मुखर्जी की शादी एक्टर अशोक कुमार की बहन सती रानी गांगुली से हुई। दोनों के छह बच्चे हुए- बेटी चंदना और पांच बेटे- रोनो, सुब्बीर, देब, जॉय और शोमू मुखर्जी। सभी ने इंडस्ट्री में काम किया। उधर समर्थ परिवार में कुमारसेन और शोभना समर्थ के घर तीन बेटियों का जन्म हुआ- नूतन, तनुजा और चतुरा। तनुजा का रिश्ता मुखर्जी परिवार में हुआ। तनुजा की शादी शशधर मुखर्जी के बेटे और निर्देशक शोमू मुखर्जी से हुई।
Amaran Box Office Collection 17: शनिवार को 'अमरण' की कमाई में आया उछाल, जानिए बॉक्स ऑफिस पर कितनी पहुंची कमाई
शोमू मुखर्जी और तनुजा का परिवार
तनुजा और शोमू मुखर्जी की शादी साल 1973 में हुई। तनुजा और शोमू मुखर्जी की दो बेटियां- काजोल और तनीषा हैं, जो चर्चित अदाकारा हैं। काजोल की शादी अजय देवगन से हुई। इनके दो बच्चे बेटी नीसा और बेटा युग हैं। वहीं, शशधर मुखर्जी के अन्य बच्चों की बात करें तो रोनो मुखर्जी ने निर्देशक के रूप में काम किया। उनकी बेटी शर्बानी मुखर्जी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। जॉय और देब दोनों ने बतौर अभिनेता काम किया। देब मुखर्जी के बेटे अयान मुखर्जी हैं, जो चर्चित निर्देशक हैं और बेटी सुनीता की शादी आशुतोष गोवारिकर से हुई है।
Matka Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी 'मटका' को नहीं मिले दर्शक, दम तोड़ती दिख रही है फिल्म
नूतन के परिवार का वंश वृक्ष
शोभना समर्थ की बड़ी बेटी नूतन की शादी लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल से हुई। उनके बेटे अभिनेता मोहनीश बहल हैं। उनकी शादी अभिनेत्री आरती बहल (जिन्हें एकता सोहिनी के नाम से जाना जाता है) से हुई। इनके दो बच्चे, प्रनूतन बहल और कृषा बहल हैं। प्रनूतन इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुकी हैं।
The Sabarmati Report Day 2: दूसरे दिन ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में बढ़ी लोगों की रुचि, जानें कितना किया कलेक्शन?
रानी मुखर्जी और काजोल हैं चचेरी बहनें
शशधर मुखर्जी के बड़े भाई रविंद्र मोहन मुखर्जी थे। उनके बेटे राम मुखर्जी हुए जिनकी शादी कृष्णा मुखर्जी से हुई और इनके दो बच्चे- रानी मुखर्जी और राजा मुखर्जी हुए। रानी मुखर्जी ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। रानी मुखर्जी की शादी आदित्य चोपड़ा से हुई है और इनकी एक बेटी आदिरा है। रानी मुखर्जी और काजोल चचेरी बहने हैं।
संबंधित वीडियो