{"_id":"5d0a1a0f8ebc3e18554de693","slug":"shoib-birthday-special-true-love-story-about-sasural-simar-ka-actor-shoib-ibrahim-and-dipika-kakar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शोएब और दीपिका की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं, यहां प्यार भी है और भरोसा भी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शोएब और दीपिका की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं, यहां प्यार भी है और भरोसा भी
Thu, 20 Jun 2019 12:22 AM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Dipika Kakar
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' में प्रेम के किरदार में नजर आए एक्टर शोएब इब्राहिम 20 जून को जन्मदिन मनाते हैं। 1987 में भोपाल में जन्में शोएब की पत्नी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ 'ससुराल सिमर का' में मुख्य रोल निभाने के साथ-साथ बिग बॉस 12 की विजेता रह चुकी हैं। बता दें कि शोएब इब्राहिम ने पिछले साल 23 फरवरी को दीपिका कक्कड़ से शादी की थी। शादी के महज 6 महीने बाद ही दीपिका ने जब 'बिग बॉस' में आने का फैसला किया तो शो में मेहमान बने कुछ लोगों को थोड़ा अजीब जरूर लगा। यहां तक कि सलमान खान ने भी इस बात का जवाब लेने के लिए सीधे उनके पति शोएब को बुलाया।
Dipika Kakar Shoib Ibrahim
- फोटो : instagram
शो में सलमान खान ने शोएब से पूछा कि आखिर शादी के 6 महीने बाद ही दीपिका को 'बिग बॉस' के घर में क्यों भेजना चाहते हैं? इसके बाद वह दीपिका और शोएब से मजाक करने लगे। इस बीच शो में दीपिका कक्कड़ ने बताया कि उनका और शोएब का रिश्ता काफी मजबूत है। हम लोगों के ऊपर बहुत जिम्मेदारियां है इसी वजह से 'बिग बॉस' में आने का फैसला लिया। बता दें कि टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' की सिमर यानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ काफी समय से अपने को-स्टार शोएब इब्राहिम को डेट कर रही थी। कुछ समय पहले दीपिका ने शादी के बारे में बात करते हुए कहा था कि वे शोएब के शादी का सवाल पूछने का इंतजार कर रही थीं।
Dipika Kakar Shoib Ibrahim
- फोटो : instagram
शोएब ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया था कि वे सर्दी में शादी करना चाहते हैं और दीपिका चाहती हैं कि ये दोनों शोएब के होमटाउन भोपाल में धूमधाम से निकाह करें। पहले जानते हैं कि शोएब की जिंदगी में दीपिका कैसे आईं। आपको बता दें, दीपिका की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले दीपिका ने अपने को-एक्टर रौनक सैमसन से साल 2009 में पहली शादी की थी । यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक चला नहीं और बाद में दोनों के बीच तलाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dipika Kakar Shoib Ibrahim
- फोटो : instagram
'ससुराल सिमर का' के सेट पर दीपिका की दोस्ती शोएब इब्राहिम से हुई। शोएब शो में सिमर के पति प्रेम का किरदार निभाते थे। ऐसे में तलाक के बाद दीपिका को शोएब एक-दूजे के करीब आए। धीरे-धीरे इन दोनों के बीच दोस्ती हुई। और ये दोस्ती प्यार में बदलने में वक्त नहीं लगा। दुनिया के सामने जब-जब इनके अफेयर की बात आयी तो इन दोनों ने अपने रिश्ते से इनकार कर 3 साल तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहने के बाद इसका खुलासा किया।
विज्ञापन
Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim in Dubai
- फोटो : instagram
शोएब के शो छोड़ने के बाद दीपिका काफी परेशान हो गयी थीं। क्योंकि शो छोड़ते ही शोएब अपने प्रोजेक्ट के लिए 40 दिन के आउटडोर शेड्यूल के लिए रवाना हो गए थे। खबर है कि दीपिका ने खुद को शोएब से दूर कर लिया था। हालांकि दोनों एक-दूजे का साथ हमेशा देते थे, लेकिन देखते ही देखते दोनों की शादी हो गई और आज खुशहाल लाइफ जी रहे हैं।