फिल्मों से ज्यादा कई फिल्मी सितारों के चर्चे उनके प्रेम प्रसंगों की वजह से होते हैं। फिल्मी दुनिया में सच्चे प्यार की कसमें खाने वाले कई अभिनेता सिर्फ एक बार नहीं, कई बार सच्चा प्यार कर बैठते हैं। कभी अपनी फिल्मों की हीरोइन के साथ तो कभी किसी की एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ। कई बार तो इनके प्यार के बीच धर्म की दीवार आ जाती है लेकिन बॉलीवुड में ऐसे सेलेब्स हुए हैं जिन्होंने धर्म की दीवार को तोड़ शादी रचा ली है। आज बात करते हैं उन सेलेब्स की जिन्होंने धर्म की दीवार तोड़ शादी रचाई।
{"_id":"5d0a37068ebc3e179c0a33d0","slug":"5-celebrity-couples-who-had-interfaith-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड-टीवी इंडस्ट्री के 10 ऐसे सेलेब्स, जिन्होंने धर्म की दीवार को तोड़कर रचाई शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड-टीवी इंडस्ट्री के 10 ऐसे सेलेब्स, जिन्होंने धर्म की दीवार को तोड़कर रचाई शादी
Thu, 20 Jun 2019 12:17 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Interfaith Marriage
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
gauri khan
शाहरुख-गौरी
बॉलीवुड में शाहरुख खान और गौरी खान की गिनती सबसे प्यारे कपल में की जाती है। शाहरुख ने गौरी के पैरेंट्स को इंप्रेस करने के लिए पांच साल तक नाटक करना पड़ा। उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया था। दोनों ने प्यार के लिए अपने परिवार से जंग की और आखिरकार परिवार को इनके प्यार के आगे झुकना ही पड़ा और 1991 में दोनों सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो गए।

Kareena and Saif
- फोटो : file photo
सैफ-करीना
सैफ अली खान और करीना कपूर खान बॉलीवुड के कूल कपल माने जाते हैं। दोनों की लव स्टोरी टशन के सेट पर शुरू हुई थी। बता दें कि कुछ साल डेट करने के बाद सैफ और करीना ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी कर ली थी। करीना और सैफ ने समाज की बातों को दरकिनार कर अपने प्यार को शादी तक पहुंचाया।

urmila matondkar
उर्मिला मातोंडकर- मोहसिन अख्तर मीर
3 मार्च 2016 को उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर ने एक बिल्कुल सादे समारोह में चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में शादी की थी। बताया जाता है कि साल 2014 में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की भतीजी की शादी में उर्मिला और मोहसिन की पहली मुलाकात हुई थी।

farah khan sirish kundar marriage
- फोटो : Twitter
फराह खान-शिरीष कुंदर
फराह खान ने अपने धर्म से अलग जाकर जाने माने फिल्ममेकर शिरीष कुंदर से साल 2004 में लव मैरिज की थी। दिलचस्प बात ये है कि शिरीष उम्र में फराह से 9 साल छोटे हैं। शिरीष और फराह के अलग-अलग धर्म भी दोनों की शादी में बाधा न बने। दोनों अपने बच्चों को दोनों की धर्मों की शिक्षा देते हैं।