फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान से भारत की जीत पर रणवीर सिंह ने किया ट्वीट, ब्रॉक लेसनर के वकील ने दे दी धमकी

Thu, 20 Jun 2019 12:15 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 20 Jun 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh is being threatened with a copyright lawsuit Brock Lesnar's lawyer Paul Heyman
ब्रॉक लेसनर के वकील पॉल हेमैन और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

16 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मैच था। मैच देखने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। इस लिस्ट में शामिल थे रणवीर सिंह, जिन्होंने न सिर्फ मैच के दौरान टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाया बल्कि साथ ही सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज भी पोस्ट किए। ऐसे में रणवीर सिंह के एक पोस्ट पर वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट स्टार ब्रॉक लेसनर के वकील ने आपत्ति जताई है।

Ranveer Singh is being threatened with a copyright lawsuit Brock Lesnar's lawyer Paul Heyman
ranveer singh virat kohli - फोटो : social media
दरअसल रणवीर सिंह ने भारत द्वारा मैच जीतने के बाद भारतीय टीम के क्रिकेटर्स के साथ फोटोज क्लिक करवाईं और सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इस दौरान रणवीर ने एक फोटो हार्दिक पांड्या के साथ भी पोस्ट की और कैप्शन लिखा- 'ईट, स्लीप, डोमिनेट, रिपीट..' द नेम इज हार्दिक, हार्दिक पांडया'



 
Ranveer Singh is being threatened with a copyright lawsuit Brock Lesnar's lawyer Paul Heyman
रणवीर सिंह और सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रणवीर के इस कैप्शन पर ब्रॉक लेसनर के वकील पॉल हेमैन ने आपत्ति जताई है। पॉल हेमैन ने आरोप लगाया कि रणवीर सिंह ने उन शब्दों का इस्तेमाल किया है जो शब्द ब्रॉक लेसनर रिंग में एंट्री लेते समय करते हैं। इसके साथ ही पॉल ने ब्रॉक का सही स्टेटमेंट भी लिखा है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh is being threatened with a copyright lawsuit Brock Lesnar's lawyer Paul Heyman
RANVEER SINGH - फोटो : Twitter
रणवीर के इस ट्वीट को तब तक सामान्य मान जा रहा था जब तक उस पर पॉल का ट्वीट नहीं आया था। लेकिन उसके बाद से ट्वीट सुर्खियों में आ गया है। वैसे अगर आपको ये नहीं मालूम है कि पॉल हेमैन कौन हैं, तो आपको बता दें कि वह WWE सुपरस्टार ब्रॉक लेसनर के वकील हैं। 
विज्ञापन
Ranveer Singh is being threatened with a copyright lawsuit Brock Lesnar's lawyer Paul Heyman
ranveer singh
वहीं बात रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो उनकी अगली फिल्म 83 है। फिल्म 1983 वर्ल्ड कप पर आधारित है। फिल्म में रणवीर, कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी की किरदार में नजर आएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed