{"_id":"5eafaaae7ec364773603c3d2","slug":"shoojit-sircar-film-shoebite-may-release-on-ott-platform-starring-amitabh-bachchan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ की फिल्म शूबाइट के डिजनी प्लस पर रिलीज होने की आशाएं बनीं, रॉनी स्क्रूवाला ने सुझाया फॉर्मूला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ की फिल्म शूबाइट के डिजनी प्लस पर रिलीज होने की आशाएं बनीं, रॉनी स्क्रूवाला ने सुझाया फॉर्मूला
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 04 May 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शूबाइट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पूरे देश में तीसरा लॉकडाउन शुरू हो चुका है। ऑरेंज और ग्रीन जोन में अब लोग बाहर जा सकते हैं, खरीदारी कर सकते हैं और शाम 7 बजे से पहले घर लौटकर आ सकते हैं। लेकिन वह फिलहाल अमिताभ बच्चन की वह फिल्म नहीं देख सकते जो 12 साल से बनी पड़ी है। हालांकि, इधर हालात ऐसे बन रहे हैं कि शायद ये फिल्म दर्शकों को जल्द ही डिजनी प्लस हॉटस्टार एप पर दिख जाए।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Steve McCurry
पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की 12 साल से अटकी पड़ी फिल्म 'शूबाइट' को रिलीज करने की मांग जोर पकड़ रही है। फिल्म के पूर्व निर्माता रॉनी स्क्रूवाला भी इस फिल्म को रिलीज करने का एक समाधान लेकर सामने आए हैं। रॉनी का कहना है कि डिजनी व फॉक्स स्टार इंडिया के एशिया प्रशांत क्षेत्र के मुखिया उदय शंकर ही इस समस्या का हल चुटकियों में निकाल सकते हैं। गौरतलब है कि जिन तीन कंपनियों ट्वेंटिएथ सेंचुरी फॉक्स, यूटीवी और फॉक्स स्टार इंडिया ने इसे मिलकर बनाया है, वे तीनों अब डिजनी का हिस्सा हैं और डिजनी की तरफ से भारत के सारे फैसले लेने का अधिकार उदय शंकर के पास ही है।
3 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : sony tv twitter
रॉनी स्क्रूवाला की कंपनी यूटीवी मोशन पिक्चर्स ने शूबाइट की शुरूआत की थी। फिल्म की सह निर्माता तब ट्वेंटीथ सेंचुरी फॉक्स थी जिसके लिए हॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक मनोज नाईट शामलन ने ये कहानी लिखी थी। उन्होंने यूटीवी को इसे बनाने की इजाजत तो दी लेकिन बाद में उनका मन खुद इसे अंग्रेजी में बनाने का हो गया और वह इस बात पर अड़ गए कि पहले उनकी अंग्रेजी वाली फिल्म रिलीज होगी, उसके बाद ही स कहानी पर कोई हिंदी फिल्म रिलीज हो सकती है। कुछ समय पहले खुद अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर मार्मिक टिप्पणी की थी और जानना चाहा था कि आखिर ये फिल्म है किसके पास?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रॉनी स्क्रूवाला
- फोटो : getty
रॉनी स्क्रूवाला का कहना है, 'मैंने इस फिल्म पर अपनी जिंदगी के पूरे तीन वर्ष खर्च किए हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने शानदार अभिनय करके दिखाया है। मैं बहुत निराश हूं कि यह फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है। मैं इस फिल्म के निर्माताओं से सिर्फ गुजारिश कर सकता हूं कि वह अपने विवादों का जल्दी से निपटारा करें और इस फिल्म को रिलीज करें।'
विज्ञापन
5 of 5
एबी आणि सीडी
- फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन के इस दौर में लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद सामग्री की सबसे ज्यादा खपत कर रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन की मराठी फिल्म 'एबी आणि सीडी' को भी ऑनलाइन रिलीज किया गया है। अब उनके प्रशंसकों ने शुजीत सरकार की इस फिल्म को भी ऑनलाइन रिलीज करने की दरख्वास्त की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।