फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horror Movies Location: जिन हॉरर फिल्मों को देखने के बाद उड़ गई थी रातों की नींद, यहां हुई थी उनकी शूटिंग

Mon, 05 Sep 2022 10:00 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 05 Sep 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
shooting locations of bollywood horror films aatma haunted raaz 3am
हॉरर फिल्मों की शूटिंग लोकेशन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में कई सारी हॉरर फिल्में बनी हैं। हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्में बनाने का दौर आज का नहीं है, बल्कि ये काफी पहले ये चला आ रहा है। तमाम ऐसी फिल्में हैं, जो दर्शकों की रातों की नींद उड़ाने के लिए काफी हैं। भूतिया फिल्मों में दिखाई गई जगहें भी काफी डरावनी होती हैं। ये ऐसी-ऐसी जगहें होती हैं, जहां कोई सपने में भी जाने के बारे में न सोचे। लेकिन अगर आपको कभी वहां जाने का मौका मिलता है तो क्या आप उस जगह पर जाना चाहेंगे। शायद आप उन डरावनी जगहों को कभी एक्सप्लोर करना न चाहें। तो चलिए आज आपको ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं, जहां हॉरर फिल्मों की शूटिंग हुई है। 

shooting locations of bollywood horror films aatma haunted raaz 3am
आत्मा फिल्म शूटिंग लोकेशन - फोटो : सोशल मीडिया

आत्मा
बिपाशा बसु की डरावनी फिल्म आत्मा तो आपको जरूर याद होगी। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के ठाकुर कॉलेज के बेसमेंट में हुई थी। कहा जाता है कि जब वो ऑफिस कॉम्प्लेक्स में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब यूनिट ने यहां किसी औरत को गाते हुए भी सुना था। 

shooting locations of bollywood horror films aatma haunted raaz 3am
राज फिल्म शूटिंग लोकेशन - फोटो : सोशल मीडिया

राज
बिपाशा बसु कई हॉरर फिल्म में नजर आ चुकी हैं, लेकिन उनकी फिल्म राज कई मायनों में खास होगी। इस फिल्म की पूरी शूटिंग ऊटी के जंगलों में हुई है। इस दौरान कई डरावनी घटनाएं भी हुई थीं। कहा जाता  है कि जिस बिल्डिंग में उसकी शूटिंग हुई है वो प्रेतबाधित है, रात के अंधेरे में वहां अजीब आवाजें सुनाई देती हैं। इसी वजह से अब वह होटल काफी समय से बंद है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
shooting locations of bollywood horror films aatma haunted raaz 3am
हॉन्टेड फिल्म शूटिंग लोकेशन - फोटो : सोशल मीडिया

हॉन्टेड
ऊटी बॉलीवुड की हॉरर फिल्मों के लिए बेस्ट शूटिंग लोकेशन है। जिस वजह से डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने फिल्म ‘हॉन्टेड‘ की शूटिंग यहां की थी। इस फिल्म में एक हवेली दिखाई गई है, जिसमें उसके छिपे हुए राज से पर्दा उठाया गया है।

विज्ञापन
shooting locations of bollywood horror films aatma haunted raaz 3am
3 AM फिल्म शूटिंग लोकेशन - फोटो : सोशल मीडिया

3 AM
मुंबई की भी कई लोकेशन्स हॉरर फिल्मों की शूटिंग के लिए बेस्ट मानी जाती हैं। उन्हीं में से एक है मुंबई की मोदी मिल। फिल्म 3 एएम की शूटिंग इसी पुरानी हो चुकी इमारत में हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed