बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे लगातार अपनी फोटोज और वीडियोज अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर कर रही हैं। इन्हें देखकर कहा जा सकता है कि अभिनेत्री इन दिनों फुल ऑन वैकेशन मूड में हैं। एक बार फिर श्रद्धा की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस का कहना है कि उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ भी उनके साथ हैं।
मालदीव में छुट्टियां मनाती नजर आईं श्रद्धा कपूर, क्या ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ भी हैं साथ में ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, श्रद्धा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वो समंदर किनारे लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। वहीं श्रद्धा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लग्जूरियस ब्रेकफास्ट की तस्वीरें भी दिखाई हैं। तस्वीरें तो फैंस को काफी पसंद आ ही रही हैं साथ ही लोगों ने अटकलें लगाना शुरू कर दिया है कि वहां उनके साथ रोहन श्रेष्ठ भी हैं।
अब ऐसा लगे भी क्यों न, दरअसल, रोहन ने भी हुबहु ऐसी ही दिखने वाली जगह और ब्रेकफास्ट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की हैं। तो ऐसे में यह अनुमान लगाना गलत नहीं होगा कि दोनों साथ में ही है। बता दें कि तस्वीरों के साथ श्रद्धा ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, वापस प्रकृति के पास। वैसे बता दें कि फैंस को श्रद्धा का यह लुक काफी पसंद आ रहा है और वो जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)
वहीं श्रद्धा के भाई सिद्धांत कपूर ने भी मजेदार कमेंट किया है। उन्होंने लिखा 'चलो वहीं सेटल हो जाते हैं।' बता दें कि श्रद्धा और रोहन एक दूसरे को काफी लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है लेकिन दोनों के रिश्ते की बात किसी से छुपी भी नहीं है। अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर अब निर्देशक लव रंजन की अगली फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह 'नागिन' और 'चालबाज इन लंदन' जैसी प्रॉजेक्ट्स में भी दिखेंगी। इन फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। श्रद्धा आखिरी बार फिल्म 'बागी 3' में नजर आई थीं।