फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैभव रेखी ने दीया और पहली पत्नी के साथ मनाया बेटी समायरा का जन्मदिन, सुनैना की हो रही जमकर तारीफ

Tue, 06 Apr 2021 08:30 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 06 Apr 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Vaibhav Rekhi Celebrates Samaira's Birthday with Dia Mirza and Ex-Wife Sunaina Rekhi
diya mirza - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा वैभव रेखी से शादी के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में दीया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। वहीं वैभव रेखी की पूर्व पत्नी सुनैना रेखी भी अक्सर चर्चा में आ जाती हैं। वैभव और दीया की शादी के बाद सुनैना के कुछ वीडियोज सामने आए थे। इनमें उन्होंने कहा था कि दीया अच्छी लड़की हैं और वह इस शादी से परेशान नहीं हैं। इसी बीच सुनैना का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें तीनों बेटी समायरा का जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं।

Vaibhav Rekhi Celebrates Samaira's Birthday with Dia Mirza and Ex-Wife Sunaina Rekhi
सुनैना रेखी, वैभव रेखी, दीया मिर्जा - फोटो : Instagram

दरअसल, सुनैना रेखी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा की है जिसमें वो, वैभव और दीया साथ में समायरा का बर्थ डे मना रहे हैं। फैंस के बीच यह वीडियो खूब देखी जा रही है और तेजी से वायरल हो रही है। साथ ही फैंस सुनैना और दीया की तारीफ करते रुक नहीं रहे हैं। तीनों की बॉन्डिंग को खूब पसंद किया जा रहा है।

Vaibhav Rekhi Celebrates Samaira's Birthday with Dia Mirza and Ex-Wife Sunaina Rekhi
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में देख सकते हैं कि समायरा केक काट रही हैं और उनके साथ वैभव की पहली पत्नी सुनैना खड़ी हैं। वहीं वीडियो के अंत में दीया मिर्जा भी नजर आ रही हैं। सुनैना ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- 'फैमिली।' खास बात है कि वीडियो में सुनैना ने दीया मिर्जा को भी टैग किया है जिसकी फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaibhav Rekhi Celebrates Samaira's Birthday with Dia Mirza and Ex-Wife Sunaina Rekhi
दीया मिर्जा, समायरा - फोटो : instagram/diamirzaofficial

सुनैना का दीया मिर्जा के साथ मिलकर बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट करना फैंस के बीच एक चर्चा का विषय बन गया है। कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि सुनैना का दीया के प्रति अच्छा व्यवहार और एक अच्छी सोच को दर्शा रहा है।


View this post on Instagram

A post shared by YOGA| WELLNESS| PSYCHOTHERAPY (@sunaina_rekhi)

विज्ञापन
Vaibhav Rekhi Celebrates Samaira's Birthday with Dia Mirza and Ex-Wife Sunaina Rekhi
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि दीया मिर्जा हाल ही में हनीमून पर मालदीव गई थीं जहां उनके साथ वैभव की बेटी समायरा भी थीं। वैभव की शादी में भी समायरा के वीडियोज वायरल हुए थे। हनीमून के दौरान दीया ने अपनी प्रेग्नेंसी का भी खुलासा किया था। बता दें कि दीया और वैभव रेखी ने 15 फरवरी को शादी की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed