{"_id":"6069ad848ebc3e5911503173","slug":"shraddha-kapoor-organise-birthday-party-for-her-pet-dog-shyloh-got-trolled-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने डॉगी शायलो का जन्मदिन मनाने पर ट्रोल हुईं श्रद्धा कपूर, यूजर्स बोले- लोग पटरियों पर भूखे सोते हैं और...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपने डॉगी शायलो का जन्मदिन मनाने पर ट्रोल हुईं श्रद्धा कपूर, यूजर्स बोले- लोग पटरियों पर भूखे सोते हैं और...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sun, 04 Apr 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डॉगी शायलो का जन्मदिन मनाते हुए श्रद्धा कपूर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर पिछले दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में थीं। उनकी आने वाली फिल्म 'चालबाज इन लंदन' में श्रद्धा पहली बार डबल रोल करती हुई नजर आएंगी। लेकिन अब श्रद्धा कपूर किसी और वजह से चर्चा में आ गई हैं। श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने डॉगी शायलो का जन्मदिन मनाती हुई दिखाई दे रही हैं। उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
2 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : Instagram
श्रद्धा कपूर अपने डॉगी शायलो को बेहद प्यार करती हैं और उनका शायलो अब 10 साल का हो चुका है। जिसका एक्ट्रेस ने जन्मदिन मनाया है। श्रद्धा कपूर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे बाबू को 10वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि तुम 10 साल के हो गए हो। तुम मेरे लिए हमेशा एक नन्हे प्यारे बाबू शायलो रहोगे।' इसके आगे श्रद्धा ने कैप्शन में बताया कि उनका शायलो उनके परिवार में खुशियां लेकर आया है और उनके परिवार का एक प्यारा हिस्सा है।'
3 of 5
श्रद्धा कपूर का डॉगी शायलो
- फोटो : Instagram
वीडियो में सभी एक्ट्रेस के डॉगी के लिए हैपी बर्थडे सॉन्ग गाते नजर आए। पूरे घर को गुब्बारे से सजाया गया। शेयर किए गए एक वीडियो में शायलो मेहमानों का वेलकम करते हुए भी दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही श्रद्धा ने शायलो के लिए प्यार सा केक भी बनवाया था।
तो वहीं श्रद्धा कपूर के इस वीडियो पर कुछ लोगों ने तो उनके डॉगी शायलो को जन्मदिन की बधाई दी। तो कुछ लोगों ने उन्हें इस पर ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'सिलेब्रिटी पागल होते हैं क्या।' एक अन्य ने लिखा, 'हर कुत्ते के दिन आते हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'कैसा मेरा देश है जहां गरीब इंसान पटरियों पर भूखा सोता है और कुत्ते का जन्मदिन मनाकर बादाम खिलाई जाती है।'
विज्ञापन
5 of 5
shraddha kapoor
वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर अब निर्देशक लव रंजन की अगली फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह 'नागिन' और 'चालबाज इन लंदन' जैसी प्रॉजेक्ट्स में भी दिखेंगी। इन फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। श्रद्धा आखिरी बार फिल्म 'बागी 3' में नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।