{"_id":"6220fc845c8ddd42e3155e84","slug":"shraddha-kapoor-rumored-boyfriend-rohan-shrestha-shared-photos-from-photoshoot-made-her-birthday-special","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर के कथित ब्वॉयफ्रेंड ने शेयर की फोटोशूट की तस्वीरें, जन्मदिन को बनाया खास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर के कथित ब्वॉयफ्रेंड ने शेयर की फोटोशूट की तस्वीरें, जन्मदिन को बनाया खास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
श्रद्धा कपूर
- फोटो : insta- rohanshrestha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें परिवार के लोग, दोस्त और फैंस सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। अब उनके कथित बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ ने भी एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर उनके जन्मदिन को और भी ज्यादा खास बना दिया है। इन तस्वीरों में श्रद्धा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आपको बता दें कि रोहन श्रेष्ठ सेलिब्रिटी फोटोग्राफर हैं।
2 of 4
श्रद्धा कपूर
- फोटो : insta
ग्रीन कलर के थ्रीडी वर्क लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं श्रद्धा कपूर-
इन तस्वीरों में श्रद्धा को पेस्टल ग्रीन कलर के फ्लोरल कढ़ाई वाले लहंगे में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने लहंगे के साथ मैचिंग फ्लोरल एम्बोयडरी थ्रीडी वर्क वाला ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैरी किया है और कानों में हैवी ईयरिंग्स पहने हुए हैं। साथ अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने बालों को मैसी लुक में खुला छोड़ा है। इन तस्वीरों में श्रद्धा बेहद ही मासूम और खूबसूरत लग रही हैं।
3 of 4
श्रद्धा कपूर
- फोटो : insta
रोहन श्रेष्ठ ने श्रद्धा कपूर के फोटोशूट की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "अगर आप सही तरीके से देखें तो आप देख सकते हैं कि पूरा दुनिया एक बगीचा है-फ्रांसहोजसन बर्नेट, द सीक्रेट गार्डन"। रोहन ने श्रद्धा की अलग-अलग पोज में तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह गार्डन की हरियाली के बीच नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
श्रद्धा कपूर
- फोटो : insta-
श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ को कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया जाता है, इसलिए दोनों को एक दूसरे को डेट करने का कयास लगाए जाते रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी आधिकारिक तौर पर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। वहीं बात करें श्रद्धा के वर्क फ्रंट की तो वह जल्द ही डायरेक्टर लव रंजन की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरु कर सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।