बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने अभिनय का डंका बजाया है। प्रियंका सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वो अपने डेली रूटीन को फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका सेरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। ऐसे में सभी उनकी बेटी के बारे में जानने को इच्छुक हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को बुधवार को लॉस एंजेलिस में शॉपिंग करते हुए स्पॉट किया गया।
Priyanka Chopra: प्रियंका के फैन ने 'बच्चा कहां है' पूछने वाले की कर दी बोलती बंद, कहा- मां को हर जगह ले जाते हो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैंस को भाया प्रियंका का लुक
प्रियंका एक स्टोर में शॉपिंग करती नजर आईं। शॉपिंग के दौरान उनके साथ न तो बेबी और न ही प्रियंका के पति निक जोनस नजर आए। प्रियंका के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू पैंट और शर्ट पहना था। इसके साथ उन्होंने कैमो जैकेट पेयर किया था। डार्क सनग्लासेज और व्हाइट शूज में प्रियंका का लुक गॉर्जियस लग रहा था। फैंस ने पीसी के इस लुक की खूब तारीफ की।
प्रिय्ंका के कुछ फैंस उनकी बेटी को लेकर ज्यादा ही उत्सुक दिखें। एक सोशल मीडिया यूजर ने पूछी कि आपका बच्चा कहां हैं। दूसरे ने कमेंट किया-घर पर शायद। हालांकि, एक फैन ने पीसी से बच्चे के बारे में पूछने वाले की बोलती बंद कर दी। यूजर ने कहा कि माता-पिता दोनों जिम्मेदारियां साझा कर सकते हैं। मां एक बार ब्रेक ले सकती है। क्या यह बहुत कठिन समझते हैं या आप अपनी मां के साथ हर जगह जाते हैं। वहीं फैन ने यह भी कहा कि बच्चे को देखने के लिए कोई नहीं मर रहा है। यह उनका बच्चा है और यही उनकी निजी जिंदगी है।
प्रियंका और निक जोनस ने जनवरी में अपने बच्चे के जन्म की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि बच्चे का जन्म एक सरोगेसी के जरिए हुआ है। वहीं कुछ दिनों बाद प्रियंका की चचेरी बहन मीरा चोपड़ा ने बताया कि प्रियंका और निक के घर बेटी आई है। प्रियंका को आखिरी बार फिल्म द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स में देखा गया था।
हाल ही में प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी से जुड़े खिलौने की तस्वीर साझा की थी। जिसे देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। फैंस ने प्रियंका के तस्वीरों पर कमेंट की बौछार कर दी। एक ने लिखा-मोस्ट ब्यूटीफुल मॉमी। प्रियंका की इन तस्वीरों को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि प्रियंका अपने फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।