श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'स्त्री' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में श्रद्धा कपूर ने बड़ा ही खास किरदार निभाया है। अपनी इस फिल्म उनकी हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। इस बीच श्रद्धा ने पहली बार कैमरे के सामने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें इस फिल्म में चुड़ैल बनकर कैसा लगा।
{"_id":"5b8d33cd42c79210c55f265d","slug":"shraddha-kapoor-told-how-she-felt-as-become-a-witch-in-stree","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा कपूर ने पहली बार कैमरे के सामने बताया चुड़ैल बनने का एक्सपीरियंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रद्धा कपूर ने पहली बार कैमरे के सामने बताया चुड़ैल बनने का एक्सपीरियंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Sep 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
stree
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्त्री
श्रद्धा ने बताया कि इस फिल्म में उनका किरदार एक चुड़ैल का है। जिसका नाम फिल्म में गांव वालों ने 'स्त्री' रखा है। इसमें महिलाओं को अपमानित करने जैसे कुछ भी नहीं है, इसे बस हंसाने के लिए किया गया है। इस नाम पर महिलाओं को बिलकुल भी अपत्ति नहीं होनी चाहिए।
stree
श्रद्धा से जब पूछा गया कि फिल्म 'हसीना पारकर' में एक महिला डॉन का किरदार निभाने के बाद चुड़ैल का किरदार निभाना कितना चुनौतिपूर्ण रहा तो इस पर उन्होंने कहा कि इन दोनों फिल्मों में काफी अंतर है। हसीना पारकर को मैं अपने दिलो दिमाग से निकाल चुकी हूं। मैं अब उससे पूरी तरह से बाहर आ चुकी हूं। इस फिल्म में मैं एक चुड़ैल हूं और इसमें मैं लोगों को हंसाउंगी या डराउंगी यह तो फिल्म देखकर ही आपको पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
stree
राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी की तारीफ करते हुए श्रद्धा ने कहा कि राजकुमार की सबसे खास बात यह है कि वह अपने किरदार में बिलकुल फिट हैं और पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग की मैं फैंन हूं। राजकुमार इसमें एक टेलर के किरदार में हैं। मैंने इस दोनों से इस फिल्म में काम करके काफी कुछ सीखा है, दोनों गजब के एक्टर हैं।
विज्ञापन
stree
श्रद्धा ने बताया कि जब मैं फिल्म की शूटिंग चंदेरी में कर रही थी तो मुझे एहसास हुआ कि गांव या फिर छोटे शहरों की लाइफ बहुत सही है। वहां पर मुंबई की तरह ज्यादा भाग दौड़ नहीं है। वहां सुकून है, लोगों के बीच में भाग-दौड़ नहीं है। वहां के लोग अपने जीने के अंदाज से बहुत खुश हैं, मैंने वहीं जिंदगी जीने का सही तरीका सीखा।